फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   JE suspended in Prayagraj road building scam, sword on XEN-AE

प्रयागराज में सड़क निर्माण घोटाले में जेई निलंबित,एक्सईएन-एई पर तलवार

Fri, 05 Jul 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
JE suspended in Prayagraj road building scam, sword on XEN-AE
JE suspended in Prayagraj road building scam, sword on XEN-AE
सड़क निर्माण में करोड़ों का घोटाला, जेई निलंबित
विज्ञापन

क्रासर
एक्सईएन-एई के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रमुख अभियंता ने शासन को भेजी रिपोर्ट
बिना टेंडर के ही सड़क बनाकर करोड़ों रुपये का भुगतान कराने का मामला
अनूप ओझा
प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के विभाग पीडब्ल्यूडी में बिना टेंडर के ही सड़क निर्माण कराकर करोड़ों रुपये का भुगतान करने का मामला उजागर होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले में प्रमुख अभियंता ने जेई महेंद्र सिंह पटेल को निलंबित कर दिया है। साथ ही अधिशासी अभियंता आरबी राम और सहायक अभियंता भानु प्रताप यादव के निलंबन की संस्तुति शासन को भेज दी है।
पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के अभियंताओं की मिलीभगत से शासन की बिना स्वीकृति के ही सड़क निर्माण कराने का मामला सामने आया है। 36.02 किमी लंबे मेजा-कोहड़ार घाट-खीरी मार्ग पर न टेंडर कराया गया न बांड की प्रक्रिया ही पूरी कराई गई। गुपचुप सड़क निर्माण कराकर करोड़ों रुपये का भुगतान करा लिया गया। बिना स्वीकृति के करोड़ों रुपये के भुगतान की जानकारी सामने आने के बाद मुख्य अभियंता हिमांशु मित्तल ने प्रांतीय खंड के संबंधित अभियंताओं के विरुद्ध रिपोर्ट प्रमुख अभियंता को भेज दी। मुख्य अभियंता की रिपोर्ट में बिना टेंडर के सड़क निर्माण कराकर भुगतान कराने का उल्लेख किया गया है। जांच के बाद इस मामले में प्रमुख अभियंता ने जेई को निलंबित कर दिया। पता चला है कि बिना टेंडर के इस सड़क के निर्माण के बाद लीपापोती की कोशिश में दो अलग-अलग जीओ से स्वीकृति पत्र बनवा दिया गए। एक ही सड़क पर दो अलग-अललग स्वीकृतियां जारी होने से नई मुसीबत खड़ी हो गई है। करीब छह करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस सड़क पर 18 किमी से अधिक काम पूरा कराकर 1.50 करोड़ रुपये से अधिक भुगतान कराने की बात कही जा रही है। अब इस गड़बड़ी से जुड़े अभियंता सफाई दे रहे हैं कि नवीनीकरण में इस सड़क पर 32 किमी काम स्वीकृत हुआ था लेकिन टेंडर और बांड तैयार हुए बिना ही ठेकेदार ने काम करवा दिया था।
विज्ञापन

कोट
इस सड़क के निर्माण में गड़बड़ी होने की बात तो मैं स्वीकार करता हूं, लेकिन शासकीय क्षति नहीं हुई है। दो अलग-अलग जीओ से स्वीकृतियां जारी हुई हैं। जो काम बिना टेंडर के कराया गया है, उसे स्वीकृति वाले जीओ के साथ जोड़ दिया जाएगा। इस सड़क पर अभी 11 किमी निर्माण कार्य होना बाकी है।-आरबी राम, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जेई के निलंबन वापसी के लिए बनाया दबाव
प्रयागराज। सड़क निर्माण घोटाले में जेई के निलंबन के बाद अभियंताओं ने बृहस्पतिवार को लामबंदी शुरू कर दी। निलंबन वापसी के लिए शासन पर दबाव बनाने की कोशिश की जाने लगी है। इसके लिए अवर अभियंताओं ने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed