{"_id":"6a2ab6ff911e2058f30da899","slug":"je-exam-last-chance-to-fill-post-preferences-is-june-14-ssc-issues-notice-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"JE Exam : पद वरीयता भरने का आखिरी मौका 14 जून तक, एसएससी ने जारी की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JE Exam : पद वरीयता भरने का आखिरी मौका 14 जून तक, एसएससी ने जारी की सूचना
Thu, 11 Jun 2026 06:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:54 PM IST
सार
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए सूचना जारी की है। आयोग ने अंतिम परिणाम घोषित करने से पहले अभ्यर्थियों से पद और संगठन के लिए विकल्प-सह-वरीयता (ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस) ऑनलाइन जमा करने को कहा है।
विज्ञापन
अदालत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए सूचना जारी की है। आयोग ने अंतिम परिणाम घोषित करने से पहले अभ्यर्थियों से पद और संगठन के लिए विकल्प-सह-वरीयता (ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस) ऑनलाइन जमा करने को कहा है। यह प्रक्रिया बुधवार शाम पांच बजे से शुरू की गई है, जो 14 जून रात 11:59 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
एसएससी के मुताबिक, जूनियर इंजीनियर परीक्षा-2025 की अधिसूचना 30 जून को जारी की गई थी। कंप्यूटर आधारित प्रथम पेपर का परिमाण छह मार्च-2026 को घोषित किया गया। अभ्यर्थियों को दूसरे पेपर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। यह परीक्षा सात अप्रैल को हुई।
विज्ञापन
एसएससी ने स्पष्ट किया है कि दूसरे पेपर में शामिल सभी अभ्यर्थियों के लिए विकल्प-सह-वरीयता भरना अनिवार्य है। निर्धारित अवधि के भीतर वरीयता ऑनलाइन न भरने पर अभ्यर्थियों को अंतिम चयन प्रक्रिया में कठिनाई होगी। अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर वरीयता भर सकते हैं। साथ ही ऑफलाइन भेजी गई कोई भी वरीयता स्वीकार नहीं की जाएगी। वरीयता सफलतापूर्वक जमा होने पर अभ्यर्थियों के पंजीकृत ई-मेल पते पर संदेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन
