फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jazba's passion for sports

खेल रत्न झाझरिया के जज्बे ने भरा जोश

Thu, 12 Oct 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 12 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
Jazba's passion for sports
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पैरा ओलंपिक में दो स्वर्ण पदक जीत चुके राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित देवेंद्र झाझरिया की मौजूदगी ने भावी इंजीनियरों को कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित किया। मौका था मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में बुधवार को शुरू हुए चार दिनी तकनीकी समारोह ‘आविष्कार-2017’ का। मात्र आठ वर्ष की उम्र में हादसे में एक हाथ गवां चुके झाझरिया ने ओलंपिक पदक तक के सफर की कहानी को बयां किया। जज्बे और संघर्ष की कहानी को युवाओं ने उत्सुकता से सुना तो सवाल भी पूछे।
विज्ञापन


झाझरिया ने कहा कि आठ वर्ष की उम्र में हाथ गवां दिया, लेकिन मायूस नहीं हुआ। कुछ अलग करने की चाहत से खेल को चुना और सफलता मिली। सरकार ने तथा अन्य लोगों ने पूरा सहयोग किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़ा सोचने और अच्छा करने की अपील की। इससे पहले कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. एसके दुग्गल ने समारोह का आगाज किया। इस मौके पर द इंडियन जैम प्रोजेक्ट की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। विद्यार्थियों ने सदस्यों से सवाल-जवाब भी किए। समारोह में पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। कार्यक्रम में छात्र क्रियाकलाप केंद्र के अध्यक्ष डॉ.राजेश गुप्ता, संयोजक डॉ.वेंकेटेश्वर राव कोमा, समन्वयक डॉ.वैदित्य नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में चार दिनी वार्षिक सांस्कृतिक एवं प्रबंधन उत्सव ‘एफरवेसेंस-2017’ बृहस्पतिवार को शुरू होगा। पहले दिन ट्रेजर हंट चाइना टाउन आदि प्रतियोगिताएं होंगी। सांस्कृतिक संध्या में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकाराें की ओर से प्रस्तुति होगी। इसमें आठ राज्य के कलाकार शामिल होंगे। इसी क्रम में कोलंबियन बैंड कार्लोसइलियट जूनियर की भी प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed