{"_id":"100ddbec8f92015c7cdedebc6042109b","slug":"jayntipur-people-raging-on-logging-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंतीपुर में जलभराव पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंतीपुर में जलभराव पर भड़के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
सुलेम सराय के जयंतीपुर में लोग जलभराव से परेशान हैं तो बलुआघाट के पास चाचर नाला जाम होने से गंदा पानी मकानों में भर रहा है। जयंतीपुर के लोगों ने बुधवार को नगर आयुक्त का घेराव किया। वहीं बलुआघाट के लोगों की लिखित शिकायत के बावजूद नगर निगम कोई कदम नहीं उठा रहा है।
जयंतीपुर में जलभराव की समस्या लंबे समय से है। बुधवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त आरपी सिंह को समस्या से अवगत कराया। मोहल्ले में जलभराव के कारण मच्छरों की भरमार है। यहां मंदिर के साथ मकानों में गंदा पानी भर रहा है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से स्थिति और खराब है। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ अफसरों से समाधान के लिए कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
लोगों ने कहा कि जलभराव के कारण घर से निकलना मुश्किल होता है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है। पिछले दिनों कमिश्नर और नगर आयुक्त ने यहां का निरीक्षण भी किया था। नगर आयुक्त ने लोगों को बताया कि जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए 50 लाख रुपये की योजना मंजूर हो गई है। इसके लिए एक-दो दिन में टेंडर निकाला जाएगा। काम भी जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
उधर, बलुआघाट में चाचर नाला के पास कई मकानों में जलभराव से लोग परेशान हैं। यहां नाला पूरी तरह जाम है। इसकी वजह से जलनिकासी नहीं हो रही। यहां नाले से लगा पुष्पा श्रीवास्तव का मकान है। गंदा पानी सड़क के साथ उनके घर में भी भरता है। इसकी वजह से घर से निकला भी मुश्किल होता है। पुष्पा का कहना है कि इस संबंध में नगर निगम में कई बार लिखित शिकायत की लेकिन अफसर जरा भी गंभीर नहीं हैं।