फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jaunpur, Kanpur Passenger and Gazipur DMU ar cancelled

जौनपुर, कानपुर पैसेंजर और गाजीपुर डीएमयू रहेगी निरस्त

Mon, 29 Jul 2019 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur, Kanpur Passenger and Gazipur DMU ar  cancelled
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से प्रयाग के बीच दोहरीकरण कार्य के बाद चल रहा नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य यात्रियों के लिए सिरदर्द बन गया है। इस कार्य की वजह से संबंधित रूट पर हर रोज रेलवे द्वारा ट्रेनें निरस्त कर दी जा रही है। इससे आम यात्रियों को खासी दिक्कत हो रही है। इसी क्रम में रेलवे अब 29 जुलाई से एक अगस्त के मध्य गाजीपुर डीएमयू समेत पांच जोड़ी ट्रेन रेलवे निरस्त करने जा रहा है। इसके अलावा तीन दिन नौचंदी एक्सप्रेस भी प्रयागघाट से लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इलाहाबाद जंक्शन से प्रयाग जंक्शन के बीच पिछले कुछ दिनों नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इस वजह से रेलवे की ओर से अब 29 जुलाई से एक अगस्त के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने का निर्णय लिया गया है। ट्रैफिक ब्लॉक के चलते अब इस सेक्शन पर चलने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय रेलवे ने लिया है। इसमें प्रयागघाट से जौनपुर जाने वाली पैसेंजर 29 जुलाई से 31 जुलाई एवं जौनपुर प्रयागघाट पैसेंजर 30 जुलाई से एक अगस्त तक निरस्त रहेगी। प्रयागघाट से कानपुर अनवरगंज पैसेंजर, गाजीपुर सिटी-प्रयाग घाट डीएमयू और प्रयागघाट-लखनऊ पैसेंजर भी दोनों ओर से 30 जुलाई से एक अगस्त तक निरस्त करने का निर्णय रेलवे ने लिया है। इसके अतिरिक्त 31 जुलाई को प्रयागघाट-फैजाबाद पैसेंजर भी दोनों ओर से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

एक अगस्त को फाफामऊ से मिलेगी लखनऊ इंटरसिटी
इसके अलावा रेलवे ने प्रयागघाट से मेरठ/सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी 30 जुलाई एवं एक अगस्त को लखनऊ से प्रयागघाट के बीच दोनों ओर से निरस्त रहेगी। उधर प्रयागघाट-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस एक अगस्त को कानपुर सेंट्रल से प्रयागघाट तक नहीं आएगी। इसका संचालन कानपुर से ही चंडीगढ़ तक ही होगा। वहीं एक अगस्त को लखनऊ इंटरसिटी सिर्फ फाफामऊ तक ही आएगी। ऐसे में जिन यात्रियों को एक अगस्त को इस ट्रेन से लखनऊ जाना है उन्हें फाफामऊ जाकर इंटरसिटी पकड़नी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed