{"_id":"5d61a1e78ebc3e01622a04c1","slug":"jaitley-came-for-campaigning-as-du-students-union-president-allahabad-news-ald2530111106","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू छात्रसंघ अध्यक्ष रहते हुए चुनाव प्रचार के लिए आए थे जेटली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू छात्रसंघ अध्यक्ष रहते हुए चुनाव प्रचार के लिए आए थे जेटली
विज्ञापन
Jaitley came for campaigning as DU Students' Union President
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू छात्रसंघ अध्यक्ष रहते हुए चुनाव प्रचार के लिए आए थे जेटली
0 चार दशक पुराना है पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का प्रयागराज से रिश्ता
0 जसरा में 1974 में विधानसभा चुनाव में इविवि छात्रसंघ के लिए की थी चुनावी सभा
प्रयागराज। पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली भले ही अब इस दुनिया से चले गए हैं लेकिन संगम नगरी से उनका रिश्ता चार दशक पुराना जरूर रहा। यहां वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में बारा विधानसभा के जसरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए 1974 में आए थे। तब उन्होंने अपने तब के साथी एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे बृजेश कुमार के लिए चुनावी सभा संबोधित की थी। युवा जेटली की तब हुई इस सभा में उन्हें सुनने के लिए काफी भीड़ भी एकत्र हुई थी।
भाजपा की कल्याण सिंह सरकार में मंत्री रहे बृजेश कुमार और अरुण जेटली की दोस्ती काफी पुरानी है। अरुण जेटली की मौत की खबर सुनने के बाद गमगीन बृजेश ने कहा कि उन्होंने अपना पुराना साथी खो दिया। कहा कि छात्र राजनीति से ही अरुण जेटली उनके अच्छे मित्र रहे। बृजेश के मुताबिक जेटली की सादगी ही उनकी ताकत थी। वे हंसी मजाक काफी करते थे। जेटली ने एक बार किसी बात को लेकर मुझसे कहा था कि मैं मित्र धर्म निभाना जानता हूं। वाकई उन्होंने जिंदगी भर अपना मित्रधर्म निभाया भी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. राम किशोर शास्त्री भी अरुण जेटली को लेकर भावुक हुए। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति के दौरान जेटली उनके अच्छे मित्र थे। बाद में 1980 में मैने कांग्रेस ज्वाइन कर ली, उसके बाद भी अरुण जेटली से समय-समय पर मिलना हो ही जाता था। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र देव पांडेय ने कहा कि वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में जेटली प्रयागराज आए थे। तब नेतराम चौराहे पर आयोजित सभा में भारी हुजूम उमड़ा। हर कोई जेटली से मिलने को आतुर था। बड़ी मुश्किल से हम सभी लोगों ने अरुण जेटली को भीड़ से अलग किया। भाजपा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में केपी कम्यूनिटी में भाजपा प्रत्याशी योगेश शुक्ला के लिए सभा की थी। जेटली जब भी प्रयागराज आते वे लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन करना नहीं भूलते थे।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुए थे शामिल
0 मोदी सरकार बनने के बाद प्रयागराज के केपी ग्राउंड में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की 12, 13 जून 2016 को हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बतौर वित्तमंत्री के रूप में अरुण जेटली ने शिरकत की थी। कार्यकारिणी की बैठक के शुभारंभ में जेटली ने पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, लाल कृष्ण आडवाणी के साथ तब मंच साझा किया था। इस दौरान उन्होंने केपी कम्यूनिटी सभागार में लगातार दो दिन प्रेस वार्ता भी की। परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी की रैली में भी अरुण जेटली ने शिरकत की थी।