फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jaiswal Samuhik Vivah

परिणय सूत्र में बंधकर एक-दूजे के हो गए पंद्रह जोड़े

Mon, 25 Nov 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Jaiswal Samuhik Vivah
Jaiswal Samuhik Vivah - फोटो : CITY DESK
जायसवाल समाज का सामूहिक विवाह एवं परिचय महासम्मेलन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य सहित विशिष्टजनों ने किया स्वागत
प्रयागराज। जायसवाल सेवा संस्थान की ओर से रामबाग स्थित सेवा समिति विद्या मंदिर प्रांगण में रविवार को सामूहिक विवाह एवं परिचय महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि के फेरे लेकर पंद्रह जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर आजीवन इक दूजे के हो गए। इसमें प्रयागराज सहित ग्रामीण अंचल से आए युवक-युवतियां भी शामिल थीं। जुटे समाज के लोगों ने उन्हें उपहार और आशीर्वाद देते हुए उनके मंगलमय और सुखमय जीवन की कामना की।
कटघर स्थित जायसवाल धर्मशाला से बैंड बाजे के साथ बारात निकलकर कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां रीति के मुताबिक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी, स्टांप मंत्री रविंद्र कुमार जायसवाल, उप सभापति लोकसभा रमा देवी जायसवाल, सांसद केशरीदेवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी आदि ने बारातियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

बाद में आशीर्वचन देते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, सामूहिक विवाह समारोह का संदेश समाज में बहुत अच्छा जाता है। यह पहल स्वागतयोग्य है क्योंकि सामूहिक विवाह में समाज के लोगों के सहयोग से अनेक जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का ब्याह होता है। मेरे लिए यह और भी सुखद यह है क्योंकि जायसवाल समाज के ज्यादातर लोग भाजपा से ही जुड़े हैं। मैं सभी जोड़ों को अनेक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना करता हूं। लोकसभा की उप सभापति रमा देवी जायसवाल ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए सभी जोड़ों से मेहनत से आगे बढ़ने और मिलजुल कर गृहस्थी चलाने की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्त्रस्म का संयोजनपदुम नारायण जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में सह संयोजक मुकेश जायसवाल, अरुण जायसवाल,राकेश जायसवाल राजू, सुनील जायसवाल, अनिल जायसवाल नीलू, राजू मरकरी, कमलेश जायसवाल,विजय जायसवाल, अजय जायसवाल, दिलीप जायसवाल, जगदीश शिवहरे,लक्ष्मण जायसवाल, सुरेंद्र जायसवाल, प्रमोद जायसवाल मोदी सहित बड़ी संख्या में जायसवाल समाज के लोग मौजूद थे।

मिले घर-गृहस्थी के सामान
विवाह के बाद सभी जोड़ों को पलंग, ड्रेसिंग टेबल, एलईडी टीवी, कूलर, बिस्तर, कपड़ों सहित घर-गृहस्थी के काम में आने वाली जरूरत की अन्य वस्तुएं भी दी गईं। इसके अतिरिक्त पांच जरूरतमंद महिलाओं को जीवकोपार्जन के लिए सिलाई मशीन भी दी गई।

Jaiswal Samuhik Vivah

Jaiswal Samuhik Vivah- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed