{"_id":"57d5bb7a4f1c1bbb613193ad","slug":"jailor-s-daughter-s-facebook-account-hacked-bejee-obscene-messages","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की बेटी का फेसबुक अकाउंट हैक, भेजेे अश्लील मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की बेटी का फेसबुक अकाउंट हैक, भेजेे अश्लील मैसेज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 12 Sep 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
facebook like
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बेटी कर रही है प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, दर्ज कराया केस
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। धूमनगंज इलाके में रहने वाले एक दरोगा की बेटी का फेसबुक अकाउंट साइबर शातिरों ने हैक कर लिया। हैकरों ने अश्लील मैसेज भेज फोटो अपडेट किया। दोस्तों और रिश्तेदारों से इसकी जानकारी होने पर छात्रा परेशान हो गई। उसने इसकी जानकारी घरवालों को दी। दरोगा ने मामले की शिकायत धूमनगंज थाने में कर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
धूमनगंज इलाके में रहने वाले दरोगा की तैनाती इन दिनों वाराणसी जनपद में है। उनका परिवार यहां रहता है। दरोगा की बेटी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसका फेसबुक अकाउंट है, जिसे वह मोबाइल पर यूज करती है। कुछ दिन पहले छात्रा को कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों ने बताया कि उसके फेसबुक अकाउंट से अश्लील पोस्ट अपडेट हो रही हैं। अश्लील फोटोग्राफ भी भेजे जा रहे हैं। यह सुनकर छात्रा सन्न रह गई। उसने अपना फेसबुक अकाउंट चेक किया तो कई अश्लील पोस्ट पड़े थे। परेशान होकर उसने मामले की जानकारी घरवालों को दी वाराणसी से आकर उसके दरोगा पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। धूमनगंज पुलिस ने अज्ञात शातिर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसओ अशोक दुबे ने बताया आईटी एक्ट का मामला है। इसकी विवेचना साइबर सेल को ट्रांसफर कर दी जाएगी।
पहले भी कई युवतियों के अकाउंट हुए हैं हैक
शहर में युवतियों के फेसबुक अकाउंट हैक होने यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी क ई युवतियां, महिलाएं और छात्राएं साइबर शातिरों की कारगुजारी का शिकार हो चुकी हैं।
विज्ञापन
कुछ महीने पहले जार्जटाउन इलाके की एक छात्रा के मोबाइल नंबर से उसके एक रिश्तेदार ने खुराफात में व्हाट्सएप एप रजिस्टर कर लिया। इतना ही नहीं वह शातिर छात्रा की फोटो लगाकर सहेलियों और रिश्तेदारों से बात करता रहा। कुछ ही दिन में उसकी पोल खुली तो मामले की शिकायत जार्जटाउन थाने में की गई।
एक वकील की बेटी का फेसबुक अकाउंट हैक कर पड़ोसी परेशान कर रहा था। वह उसे अश्लील मैसेज भी भेज रहा था। मामले की शिकायत पुलिस की गई तो वह पकड़ में आ गया। वहीं एक अंग्रेजी स्कूल छात्रा का फेसबुक अकाउंट उसकी सहेलियों ने ही हैक कर लिया था। छात्रा ने सहेली से अपना पासवर्ड शेयर कर लिया था। मामले की शिकायत साइबर सेल में की गई। जांच के दौरान मामला खुला तो छात्रा सन्न रह गई। हालांकि छात्रा के परिजनों ने सहेली के घरवालों से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज नहीं कराया।
साइबर शातिरों से रहें होशियार
सोशल मीडिया के जितने फायदे हैं तो उतने नुकसान भी हैं। ऐसे में सोशल साइट्स का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। वर्ना साइबर शातिर आपका अकाउंट हैक कर आपको परेशान कर सकते हैं।
0 किसी से पासवर्ड शेयर न करें।
0 समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें।
0 मोबाइल में पासवर्ड लॉक जरूर लगाकर रखें।
0 साइबर कैफे में सोशल साइट्स खोलने से बचें।
0 अगर ऐसा करते हैं तो ब्राउजर की हिस्ट्री को जरूर क्लीयर कर दें।
0 नाम या जन्मतिथि का पासवर्ड में न इस्तेमाल करें।
0 दूसरे किसीअकाउंट से अपना फेसबुक अकाउंट लिंक न करें।