फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jail of Asad Kalia, close to Mafia Atiq, also shifted, three have already been sent elsewhere

Prayagraj : माफिया अतीक के करीबी असाद कालिया की भी जेल बदली, तीन को पहले ही भे जा चुका है अन्यत्र

Sat, 03 May 2025 12:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 May 2025 12:16 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के गुर्गे असाद कालिया की जेल भी शुक्रवार को बदल दी गई। उसे जिला कारागार नैनी से कासगंज जेल भेजा गया। असाद उमेश पाल हत्याकांड के बाद एक मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
Jail of Asad Kalia, close to Mafia Atiq, also shifted, three have already been sent elsewhere
अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के गुर्गे असाद कालिया की जेल भी शुक्रवार को बदल दी गई। उसे जिला कारागार नैनी से कासगंज जेल भेजा गया। असाद उमेश पाल हत्याकांड के बाद एक मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सूत्रों के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात ही उसकी जेल बदले जाने के संबंध में आदेश कारागार प्रशासन को मिला। इसके बाद शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में उसे कासगंज जेल के लिए रवाना कर दिया गया। असाद पर विभिन्न थानों में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, रंगदारी मांगना, अवैध खनन, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं के मुकदमे शामिल हैं।

विज्ञापन

करेली में प्रॉपर्टी डीलर जीशान उर्फ जानू पर जानलेवा हमले करने के मामले में वह अतीक व उसके बेटे अली संग नामजद था। 31 दिसंबर 2021 में यह घटना हुई थी और वह तब से फरार चल रहा था। जिसके बाद उस पर करेली व पूरामुफ्ती में भी मुकदमे दर्ज हुए। 50 हजार का इनाम भी घोषित हुआ और अप्रैल 2023 में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

उमेश की हत्या के बाद शूटर असद ने किया था संपर्क

 

पुलिस का दावा था कि जेल भेजे जाने से पहले पूछताछ में असाद ने स्वीकारा था कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद वह अतीक के बेटे व मुख्य शूटर असद के संपर्क में था। असद ने फरारी के दौरान उससे छिपने के लिए जगह का इंतजाम करने में मदद मांगी थी। उमेश पाल की हत्या की खबर मिलने के वक्त वह शहर से बाहर था। कुछ दिनों बाद वह पश्चिम बंगाल चला गया। इसी दौरान पांच लाख के इनामी असद ने उसके पास फोन किया था। कहा था कि वह छिपने के लिए पश्चिम बंगाल में उसके लिए जगह का इंतजाम करे। असाद ने उसे जगह का इंतजाम करने का आश्वासन भी दिया, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसलिए क्योंकि असद चाहता था कि उसके साथ ही गुलाम व एक अन्य आरोपी के छिपने के लिए भी जगह का इंतजाम किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले तीन और गुर्गे किए गए हैं स्थानांतरित

दो दिन पहले ही नैनी जेल में बंद अतीक के तीन और गुर्गे प्रदेश की अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित किए गए हैं। इनमें आईएस 227 का कुख्यात शूटर आबिद प्रधान, मो. जावेद व गुलशन उर्फ गुलहसन शामिल हैं। तीनों को क्रमश: बागपत, अलीगढ़ व आगरा जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed