{"_id":"57cf28434f1c1b3639317a64","slug":"jaidev-jaidev-jai-tue-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयदेव जयदेव जय मंगल मूर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयदेव जयदेव जय मंगल मूर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 07 Sep 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। गणेश महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। घंटा-घड़ियाल शंखनाद के बीच गौरी पुत्र गणेश जी की विधिविधान से पूजा अर्चन हुई। जयदेव जयदेव जय मंगल मूर्ति के घोष से पूजा पंडाल गूंजते रहे। इस दौरान भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों ने मंत्र मुग्ध किया।
महाराष्ट्रीय तरुण मंडल की ओर से दारागंज स्थित उत्तराधिमठ में राघवेंद्र आचार्य की देखरेख में पूजन अर्चन, आरती हुई। सांस्कृतिक संध्या में सुंदर कांड का पाठ के बाद भजन कीर्तन हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महाराष्ट्र लोकसेवा मंडल की ओर से अलोपीबाग स्थित तिलक भवन में आचार्य योगेश पित्रे की देखरेख में मराठी पद्धति से पूजन हुआ। शाम आरती के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान मंडल के उपाध्यक्ष विजय कुमार सातभाई, महामंत्री सतीश पुराणिक, मनोज केलकर, अनंत गोरे, कोटेकर आदि उपस्थित रहे।
श्रीरुद्र हनुमान साईं धाम समिति की ओर से मनमोहन पार्क कटरा स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव में आरती पूजन के बाद भजन संध्या हुई।
विज्ञापन
श्रीश्री गणेश पूजा कमेटी प्रीतमनगर ,बाल एकता कमेटी नयापुरा करेली, बादशाही मंडी स्थित बड़े गणेश मंदिर में, दारागंज स्थित मोती महल गणेश मंदिर में पूजा अर्चना हुई। देर रात तक दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
तुल्सियानी इनक्लेव में गणपति पूजन की धूम
तुल्सियानी इनक्लेव अपार्टमेंट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित गणपति महोत्सव में पूजा अर्चना के बाद भजन कीर्तन हुए। जय देव, जय देव से पूजा स्थल गूंजता रहा। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय कुमार, सचिव रवींद्र गिरि, जलज श्रीवास्तव, सविता छाबड़ा, रंगोली राही आदि उपस्थित रहीं।
गजानन को अर्पित छप्पन भोग
बैहराना में सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में गजानन को छप्पन भोग अर्पित किया गया। उसके पहले आचार्य कौशलेंद्र मिश्र ने वेद मंत्रों से गजानन का विधिविधान से पूजन अर्चन कराया। संरक्षक प्रदीप पांडेय ने गणेश को महाप्रसाद अर्पित किया। भजन कीर्तन से पूजा पंडाल गूंजता रहा। इस अवसर पर प्रशांत पांडेय, राहुल पांडेय, पवन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संयोजक आशीष पांडेय के अनुसार प्रसाद वितरण बुधवार की शाम होगा।
करेलाबाग में भक्तों द्वारा सुंदरकांड का पाठ
करेलाबाग लाल कालोनी में आयोजित गणेश महोत्सव में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ भक्तों द्वारा किया गया। उसके पहले आयोजक अखिलेश सहाय की देखरेख में आचार्य पुरोहितों द्वारा गणेश जी की पूजा अर्चना, आरती की गई। मगज के लड्डुओं का भोग लगाया गया। जयकारों से पूजा पंडाल देर रात तक गूंजता रहा।
लुभाती रहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कैंट दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आकाशवाणी चौराहा पर पूजन अर्चन आरती के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। भजन, कीर्तन, नृत्य की प्रस्तुतियों ने भावविभोर किया। इस अवसर पर आयोजक विशाल वाल्मीकि संरक्षक पवन कुमार गुप्ता, अध्यक्ष विक्की बाबू, रतन भाई वाल्मीकि, राजेश निषाद, जितेंद्र कुमार सोन आदि उपस्थित रहे।
विश्व कल्याण को हवन, दुग्धाभिषेक
माता जी भक्त मंडल की ओर से सिविल लाइंस काफी हाउस के पास आयोजित गणेश महोत्सव में सिविल लाइन के राजा का दुग्धाभिषेक वेद मंत्रों के साथ आचार्य पुरोहितों द्वारा किया गया। विश्व कल्याण के लिए 101 मोदकों से हवन हुआ। इस अवसर पर राजेंद्र तिवारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।