फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   jagat taran girls college sports day

Prayagraj News: कॉमर्स और बीए की टीम ने मारी बाजी, नेहा, वैशाली, पलक और वैशाली ने जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
jagat taran girls college sports day
जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन

प्रयागराज। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को दूसरे दिन एथलेटिक्स, कबड्डी और खो-खो की प्रतियोगिता आयोजित की गई।
एथलेटिक्स में लांग जंप, जैवलिन थ्रो, शॉर्टपुट, डिस्कस थ्रो और 100 मी. की दौड़ की स्पर्धा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया। लांग जंप में नेहा द्विवेदी ने पहला, श्रेया मिश्रा ने दूसरा और शगुन यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। जैवलिन थ्रो में वैशाली राज पहले, आभा लक्ष्मी सिंह दूसरे व सौम्या सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। शॉट पुट में पलक पहले, नेहा दूसरे और सीमा पटेल तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में वैष्णवी राज पहले, आभा लक्ष्मी सिंह दूसरे और यशस्वी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मी. दौड़ में आर्या तिवारी ने पहला, रंजना जायसवाल ने दूसरा और सौम्या सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कबड्डी में कॉमर्स की टीम विजेता बनी, जबकि जबकि खो-खो में बीए की टीम ने बाजी मारी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दीपशिखा बनर्जी ने छात्राओं को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जगत तारण खेलकूद क्रियाकलाप समिति की प्रभारी डॉ. रूपम मिश्रा, सदस्य डॉ. संध्या पांडेय, संगीता सहगल, डॉ. मीनाक्षी यादव, शिखा दीक्षित, डॉ. शालिनी, डॉ. ऐश्वर्य, डॉ. माधुरी, डॉ. फातिमा नूरी, लालिमा श्रीवास्तव व रितु समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed