फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ITBP's seven personnel including eight found infected

प्रयागराजः आईटीबीपी के सात जवानों समेत आठ मिले संक्रमित, मुख्यालय में हड़कंप

Thu, 18 Jun 2020 12:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
ITBP's seven personnel including eight found infected
फाइल फोटो - फोटो : PTI
प्रयागराज के भगवतपुर स्थित आईटीबीपी मुख्यालय में बुधवार को सात जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह सभी नौ जून को दिल्ली से यहां आए थे। बीते 24 घंटे के भीतर नौ जवानों के संक्रमित मिलने से मुख्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। इनमें से आठ संक्रमितों को मंझनपुर स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनके अलावा कौशाम्बी जिले के कड़ा क्षेत्र के शाखा गांव का एक प्रवासी भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि भगवतपुर स्थित आईटीबीपी के मुख्यालय में नौ जून को बड़ी संख्या में जवान दिल्ली से आए हैं। इनमें से कुछ जवानों की तबीयत खराब होने पर अफसरों की सूचना के बाद कौशाम्बी से 11 व 12 जून को डॉक्टरों की टीम आईटीबीपी मुख्यालय भेजी गई थी। टीम ने कुल 41 जवानों का स्वॉब सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया था।
विज्ञापन


16 जून को आई छह रिपोर्ट में दो जवान संक्रमित मिले। रात में ही इन्हें मंझनपुर स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इसके बाद मंगलवार की 12 बजे रात से लेकर बुधवार तक 25 जवानों की रिपोर्ट आई। इनमें से एक-एक कर सात जवान संक्रमित मिले। सीएमओ ने बताया कि बुधवार शाम तक कुल आठ जवानों को मंझनपुर स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। जबकि एक जवान प्रयागराज स्थित अपने आवास में क्वारंटीन था। इसलिए उसे प्रयागराज के ही कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा एक अन्य प्रवासी भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिराथू तहसील के शाखा गांव में रहने वाला ये युवक चार जून को नोएडा से घर आया था। तबीयत बिगड़ने पर 11 जून को परिजन उसे सीएचसी सिराथू ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां क्वारंटीन सेंटर में आइसोलेट कर 12 जून को युवक का स्वॉब सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसे भी मंझनपुर स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया है। संक्रमित के परिजनों, एवं संपर्कियों को चिंहित कर थर्मल स्क्रीनिंग कराने की तैयारी की जा रही है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गांव को सील कराने के साथ ही गांव की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन कराने का निर्देश दे दिया है।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed