फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   It even seems to congeal in Angrejn ...

इससे अच्छा तो अंग्रेजन के जमाना रहा...

Sat, 15 Aug 2015 01:26 AM IST
उमा मिश्रा/अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
उमा मिश्रा/अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 15 Aug 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
It even seems to congeal in Angrejn ...
इलाहाबाद। ‘इससे अच्छा तो अंग्रेजन के जमाना रहा। एक रुपया में 16 किलो गेहूं तो मिलत रहा। अब तो 16 रुपैया में एक किलो गेहूं नै आवत।’ मनमोहन पार्क चौराहे पर शुक्रवार सुबह चाय की दुकान पर बैठे बुजुर्गों के बीच स्वतंत्रता दिवस को लेकर चर्चा चल रही थी। तभी एक बुजुर्ग ने महंगाई को कोसते हुए यह बात कही। उस बुजुर्ग की यह स्पष्ट संकेत हैं कि देश की आजादी को अपनी आंखों से देखने और जश्न मनाते वक्त आजाद भारत के सुनहने भविष्य जो परिकल्पना की थी, वह अब तक पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन


टैगोर टाउन के निवासी रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी कृष्णकांत निगम ने बताया कि देश की आजादी से पहले लोगों में सिर्फ यही भावना थी कि अब देश हमारा और कोई अंग्रेज शासन नहीं करेगा। देश को भारतवासी मिलकर संभालेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आजाद देश में युवाबेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सरकार के प्रति लोगों की सोच नाकारात्मक होती जा रही है। रूढ़िवादिता आज भी हावी है।
विज्ञापन


कटरा के निवासी बिजली विभाग के रिटायर्ड  कर्मचारी सयीद फ्रैंक वेसली का कहना है कि स्वतंत्रता के समय से लेकर अब तक के अनुशासन को देखा जाए तो बहुत बड़ा फर्क नजर आता है। कायदे- कानून जैसी चीजें अब सब खत्म होती दिखाई दे रही हैं। उस समय चोरी-डकैती जैसे मामले कभी-कभार सुनाई देते थे लेकिन अब यह रोज की बात हो गई है। अल्लापुर निवासी एवं जीआईसी की रिटायर्ड प्राध्यापिका शकुंतला शुक्ला ने शिक्षा के क्षेत्र में आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि कहा कि आरक्षण से स्वतंत्रता खत्म होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा जहां समान होनी चाहिए, वहां उसको लोगों ने जाति-पाति में बांट दिया है। आजाद भारत में आरक्षण लोगों को जाति के नाम पर बांट रहा है और सरकारें अंग्रेजों की तरह ‘फूट डालो, राज करो’ के रास्ते पर चलकर सत्ता पर काबिज हैं। अल्लापुर निवासी एवं रिटायर्ड प्रधानाचार्या डॉ. परमात्मा नंद पाण्डेय का कहना है कि स्वतंत्रता के बाद सामाजिक विकास जितना होना चाहिए था, उतना नहीं हुआ।गरीब और गरीब, अमीर और अमीर होता जा रहा है। जातिवादी मानसिकता, रूढ़िवादिता और वर्चस्त की होड़ में सबकुछ बिखरता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed