फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Issued electoral noise, breaking the silence at voters

चुनावी शोर थमा, कल खामोशी तोड़ेंगे वोटर

Wed, 22 Feb 2017 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 22 Feb 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
Issued electoral noise, breaking the silence at voters
चुनाव - फोटो : file
चौथे चरण के चुनाव के तहत इलाहाबाद में भी मंगलवार शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम गया। पांच बजते ही चुनावी जनसभाएं बंद हो गईं, जुलूस थम गए और सड़कों-गलियों से पार्टियों के झंडे, बैनर गायब हो गए। प्रत्याशियों ने अब घर-घर जाकर प्रचार शुरू कर दिया है। शराब की दुकानें भी मतदान की प्रक्रिया पूरी होने तक बंद करा दी गई हैं। चुनाव का शोर थमने के बाद अब मतदाता अपनी खामोशी तोड़ेंगे। 23 फरवरी को मतदान है। प्रशासन इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। 22 फरवरी को तीन स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वैंकटेश ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये तमाम दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर सीपीएमएफ नहीं है, वहां स्थानीय पुलिस की तैनाती करते हुए संबंधित बूथ की अनिवार्य रूप से वेबकास्टिंग कराई जाए। इन बूथों पर निर्वाचन आयोग की सीधी नजर होगी। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार से कहा कि वीवी पैट मशीन के लिए विशेष तैयारी रखें और वहां एक इंजीनियर रहेगा जो किसी प्रकार की खराबी आने पर उसे तत्काल ठीक करेगा। उन्होंने एसएसपी शलभ माथुर से कहा कि अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखेंगे और उन पर प्रभावी कार्रवाई करेेंगे।
विज्ञापन


कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी हर घंटे आयोग को सूचनाएं अपडेट करते रहेंगे। कहा कि मतदेय स्थल पर कोई भी मोबाइल का प्रयोग नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शस्त्र का प्रदर्शन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अगर कोई व्यक्ति असलहा के साथ मिलता है तो लाइसेंस तत्काल निरस्त किया जाएगा। शाम को अफसरों की टीम ने सभी विधानसभा क्षेत्रों का निरीक्षण किया ताकि इस बात की तस्दीक की जा सके कि पांच बजे के बाद कहीं चुनावी जनसभा या प्रचार न हो रहा हो। इसके साथ ही अफसरों ने केपी इंटर कॉलेज मैदान, भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज मैदान और परेड मैदान का निरीक्षण किया। पोलिंग पार्टियां इन्हीं तीन स्थानों से बुधवार सुबह आठ बजे से रवाना होंगी। मतदान के लिए कुल 4327 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है और 17 हजार से अधिक मतदान कार्मिकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत स्काउट एंड गाइड एवं एनसीसी ग्राउंड-फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर
केपी इंटर कॉलेज मैदान-शहर पश्चिमी, शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी
परेड मैदान-प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, बारा, कोरांव

 निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि मतदान के दिन अगर किसी चुनाव से जुड़े किसी कर्मचारी की तबीयत बिगड़ती है तो उसे सभी राजकीय चिकित्सालयों और जरूरत पड़ने पर निजी चिकित्सालयों में कैशलेस इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कुमार राय ने निर्देश जारी किए हैं कि सभी चिकित्सालय 24 घंटे के लिए खुले रहेंगे। मतदान कार्मिकों के कैलशस इलाज की प्रतिपूर्ति जिला निर्वाचन अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों के इलाज की प्रतिपूर्ति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के स्तर से होगी।

मतदान के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। साथ ही पोल डे मॉनीटरिंग सिस्टम के तहत अफसरों की ड्यूटी विधानसभावार लगा दी गई है। मतदान के दौरान अगर किसी को अपनी शिकायत दर्ज करानी है तो वह कंट्रोल रूम के फोन नंबर ‘0532-2250012’ और ‘0532-2641601’ पर संपर्क कर सकता है।


जिन मतदाताओं को अब तक वोटर पर्ची नहीं मिली है और उनके पास वोटर आईकार्ड भी नही हैं तो भी वह 12 वैकल्पिक दस्तावेजों में कोई एक दिखाकर मतदान कर सकेंगे। इनमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य/केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/डाकघरों की ओर से जारी फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, आरजीआई एवं एनपीआर की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड,  मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों, विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और आधार कार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed