फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Isolation coaches will remain at ten stations of NCR including Prayagraj, Subedarganj

प्रयागराज, सूबेदारगंज समेत एनसीआर के दस स्टेशनों पर रहेंगे आइसोलेशन कोच

Fri, 03 Apr 2020 12:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Apr 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Isolation coaches will remain at ten stations of NCR including Prayagraj, Subedarganj
कामाख्या रेलवे स्टेशन पर आइसोलेशन कोच - फोटो : ANI
    विज्ञापन
  • जंक्शन के प्लेटफार्म-6 एवं सूबेदारगंज के प्लेटफार्म-4 को किया गया चिह्नित 

कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए रेलवे द्वारा बनाए जा रहे आइसोलेशन कोच तैयार होने के बाद कहां रखे जाएंगे, उसका निर्धारण कर लिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के दस प्रमुख रेलवे स्टेशनों के अलग-अलग प्लेटफार्म पर इन कोचों को रखा जाएगा। इन दस स्टेशनों में प्रयागराज जंक्शन और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन भी शामिल है।


रेलवे बोर्ड के निर्देश पर उत्तर मध्य रेलवे द्वारा कुल 290 आइसोलेशन कोच तैयार किए जाने हैं। इसमें से 30 कोच प्रयागराज स्थित रेलवे के कोचिंग डिपो में तैयार किए जा रहे हैं। शेष अन्य कोच का निर्माण कानपुर, आगरा एवं झांसी में चल रहा है। इन कोचों के लिए एनसीआर के दस स्टेशनों के विभिन्न प्लेटफार्म तय किए गए हैं।

विज्ञापन



एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह, सूबेदारगंज के प्लेटफार्म नंबर चार, कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर नौ, टूंडला के प्लेटफार्म नंबर पांच, अलीगढ़ में प्लेटफार्म नंबर सात, आगरा कैंट में प्लेटफार्म नंबर छह, आगरा फोर्ट में प्लेटफार्म नंबर पांच, मथुरा जंक्शन में प्लेटफार्म नंबर सात, झांसी में प्लेटफार्म नंबर छह एवं ग्वालियर के प्लेटफार्म नंबर चार पर इन आइसोलेशन कोच को खड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed