{"_id":"58f3c58e4f1c1be55c470cc2","slug":"ishu-darbar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु पुनरुत्थान ईस्टर पर बांटी खुशियां, सजे चर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु पुनरुत्थान ईस्टर पर बांटी खुशियां, सजे चर्च
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 17 Apr 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभु पुनरुत्थान पर्व ईस्टर रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेंट जोसेफ कैथड्रिल, आल सेंटस कैथिड्रल सहित शहर के विभिन्न चर्चों में स्पेशल प्रेयर हुई। चर्च से लेकर मसीही घरों में उल्लास का माहौल रहा। ईस्टर एग आपस में बांटा गया।
सेंट जोसेफ कैथड्रिल में शनिवार की रात 11 बजे से शुरू हुई आराधना रविवार की सुबह पूरी हुई। रोमन कैथोलिक इलाहाबाद प्रांत के बिशप राफी मंजली ने कहा परमेश्वर पुत्र यीशु ने मृत्यु पर विजय पाई है। क्रूस पर चढ़ने के तीसरे दिन जीवित होना, असत्य, अन्याय, बुराई पर विजय पाने का संदेश देना है। ईस्टर आशा और आनंद का पर्व है। क्रूस आराधना के बाद बाइबिल के अट्ठाइसवां अध्याय ,‘शुभ समाचार’ एक से दस पेज का पाठ एवं मनन किया गया। पल्ली पुरोहित पल्ली पुरोहित एफ.जे. फ्रांसिस ने स्पेशल प्रेयर में विश्व शांति की कामना की। उसके बाद प्रभु प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम में साधना सदन के डायरेक्टर फादर लियो सहित चर्च से जुड़े फादर, सिस्टर एवं मसीही उपस्थित रहे।
आल सेंट्स कैथिड्रल में पल्ली पुरोहित रेव्हरेंड गैब्रियल दाउद ने विशेष प्रार्थना कराई। अपने संदेश में कहा यीशु ने हमें मृत्यु पर विजय पाने का रास्ता बताया है। उन्होंने मानवता की खातिर दुख सहने का मार्ग हमें दिखाया है। ईस्टर मृत्यु पर विजय का पर्व है। पर्व की खुशियां हमें नवजीवन प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
अनूप लारेंस की अगुवाई में युवाओं ने चर्च परिसर में यीशु के पुनरुत्थान से संबंधित झांकी सजाई गई। शचीप्रकाश, कमला सिंह ने बाइबिल का पाठ किया। विशेष आराधना के बाद प्रभुभोज हुआ। इसमें बड़ी संख्या में मसीही जुटे।
कटरा चर्च में पल्ली पुरोहित रेव्हरेंड मनीष गुंजन जैदी ने विशेष आराधना कराई। चर्च परिक्रमा के बाद मुख्य आराधना हुई। पूर्व बिशप ए आर स्टीफन ने ईस्टर को मृत्यु पर जिंदगी की जीत का पर्व बताया। कहा, प्रभु यीशु ने प्रेम, करुणा और दया की सीख दी है। चर्च के बच्चों ने गीत संगीत की प्रस्तुति से मनमोहा।
होली ट्रिनिटी चर्च में पल्ली पुरोहित राजेश जोसेफ ने विशेष आराधना कराई। यीशु दरबार, जमुना चर्च, लाल गिरजाघर, चौक चर्च ,सेंट पाल्स चर्च आदि में ईस्टर धूमधाम से मनाया गया।
निकाला गया कैंडल जुलूस, कब्रिस्तान में प्रार्थना
म्योराबाद स्थित सेंट पीटर्स चर्च से पल्ली पुरोहित प्रवीण मैसी की अगुवाई में भोर चार बजे कैंडल जुलूस निकाला गया। जो म्योराबाद कब्रिस्तान पहुंच कर समाप्त हुआ। कब्रिस्तान में विशेष आराधना हुई और परमेश्वर पुत्र के जी उठने की खुशी मनाई गई। चर्च में देश की तरक्की और विश्व शांति के लिए प्रार्थना हुई। मुख्य आराधना में पल्ली पुरोहित प्रवीण मैसी ने कहा कि यीशु ने मृत्यु पर विजय प्राप्त कर हमें दुखों का अंत और जिंदगी की राह दिखाई है। गीत संगीत की प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध किया। सोमवार को मेले का आयोजन है।