{"_id":"5cd1d62abdec2207863aa7d4","slug":"isc-result-smc-student-vedika-became-district-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमसी की वेदिका जिले की टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमसी की वेदिका जिले की टॉपर
Wed, 08 May 2019 12:32 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 08 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
वेदिका पांडेय
- फोटो : Prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन) की ओर से मंगलवार को जारी आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के परिणाम में जिले के अधिकांश स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। आईएससी के परिणाम में शहर के सेंट मैरी कान्वेंट (एसएमसी) इंटर कॉलेज की वेदिका पांडेय ने 400 में 396 अंक, (99 फीसदी) लेकर जिले में टॉप किया है। वेदिका को इतिहास, मनोविज्ञान और अर्थशास्त्र में पूरे 100 अंक मिले हैं, जबकि अंग्रेजी और हिंदी में क्रमश: 96-96 अंक मिले हैं। वेदिका पूर्व नगर एवं वर्तमान समय में भदोही के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शेषमणि पांडेय की पुत्री हैं।
दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से सेंट जोसेफ के वरूल श्रीवास्तव एवं बीएचएस के मो. मुज्जिमल रहे। दोनों छात्रों को 98.75 फीसदी अंक मिले हैं। वरूल श्रीवास्तव को गणित में 100, भौतिकी में 99, कंप्यूटर साइंस में 100, रसायन विज्ञान में 94 और अंग्रेजी में 96 अंक मिले हैं। वहीं मो. मुज्जिमल को गणित, भौतिकी और कंप्यूटर साइंस में पूरे 100 और रसायन विज्ञान में 98 अंक एवं अंग्रेजी में 95 अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर सेंट जोसेफ के अनुराग श्रीवास्तव और सेंट मैरीज की कात्यायनी सिंह को 98.25 फीसदी अंक मिले। चौथे स्थान पर 98 फीसदी अंक के साथ जीएचएस की सिमरन वलेचा एवं एसएमसी की स्मृति त्रिपाठी रहीं।
तकनीकी खामी से डाउनलोड नहीं हो सका दसवीं का रिजल्ट
शहर के अधिकांश स्कूलों का दसवीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूलों की ओर से मंगलवार देर शाम तक आईसीएसई का परिणाम तकनीकी खामियों के चलते डाउनलोड नहीं किया जा सका। फिलहाल कुछ स्कूलों ने अपनी ओर से दसवीं का परिणाम जारी करने का दावा करते रहे, लेकिन वास्तविकता यह रही कि कोई स्कूल अपना परिणाम डाउनलोड नहीं कर सका। कुछ स्कूलों ने एक-एक बच्चे का रिजल्ट अलग से डाउनलोड करके परिणाम जारी कर दिया परंतु अधिकांश स्कूलों को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
जिले के टॉपर
वेदिका पांडेय 99 फीसदी सेंट मैरी कान्वेंट
वरूल श्रीवास्तव 98.75 फीसदी सेंट जोसफ कॉलेज
मो. मुज्जिमल 98.75 फीसदी ब्वायज हाईस्कूल
अनुराग श्रीवास्तव 98.25 फीसदी सेंट जोसफ कॉलेज
कात्यायनी सिंह 98.25 फीसदी सेंट मैरी कान्वेंट
सिमरन वलेचा 98 फीसदी जीएचएस
स्मृति त्रिपाठी 98 फीसदी सेंट मैरी कान्वेंट