फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Irregularities found in investigation of Maha Kumbh works

Prayagraj News: महाकुंभ के कार्यों की जांच में मिलीं गड़बड़ी, अफसरों को फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found in investigation of Maha Kumbh works
महाकुंभ -2025 को दिव्य-भव्य बनाने के कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में मंगलवार को कमी पाई गई। सड़कों के चौड़ीकरण में मानक की अनदेखी पाए जाने पर अफसरों को सचेत किया गया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के औचक निरीक्षण के दौरान यह गड़बड़ियां पाई गईं। कुंभ की परियोजनाओं को उन्होंने जून 2024 तक पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सबसे पहले अलोपीबाग स्थित पीडब्ल्यूडी विद्युत यांत्रिक खंड की पांटून वर्कशाप पहुंचे। वहां अभियंताओं से पांटून निर्माण की प्रक्रिया उन्होंने जानीं। इसके बाद झूंसी-गारापुर मार्ग के चौड़ीकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क खुदवाकर वहां लगाए गए मटेरियल की सैंपलिंग कराई गई। सैंपलिंग कराने पर प्रयोग किए गए मटेरियल की थिकनेस और अनुपात में कमी पाई गई। जिसे शीघ्र ठीक कराकर संबंधित अधिकारी को सचेत करने के निर्देश दिए। इस दौरान डंपिंग जोन में रखे सामान की भी गुणवत्ता की जांच की गई।
विज्ञापन

जिस प्लांट से मटेरियल उपयोग में लाया जा रहा है, उसकी मॉनीटरिंग करने का भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। इसी तरह हेतापट्टी में 132 केवीए क्षमता वाले ट्रांसमिशन निर्माण का भी हाल उन्होंने देखा। वहां निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल में इस्तेमाल की जा रही सामग्री का थर्ड पार्टी द्वारा सैंपलिंग कराकर जांच के निर्देश भी दिए। इसके बाद अगरापट्टी संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण का निरीक्षण किया गया और औचक सैंपलिंग कराकर थर्ड पार्टी जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुंभ की स्वीकृत परियोजनाओं के टेंडर कराने के निर्देश

निर्माणाधीन सड़कों और पांटून वर्कशॉप के निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त ने परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जहां अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हो सके हैं, वहां टेंडर शुचिता पूर्वक कराने के उन्होंने निर्देश दिए। शहर में अलग-अलग स्थानों पर वन विभाग की ओर से कराए से रहे पौधरोपण की भी प्रगति की जानकारी ली गई। इस दौरान मौसम के अनुरूप ही पौधे लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही एसआरएन में भीड़ को देखते हुए एक अतिरिक्त मार्ग बनाने के सुझाव पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed