फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Iron Man Patel had added 562 princely states, Nehru could not unite one Kashmir

जयंती पर नमन : लौह पुरुष पटेल ने जोड़ी थी 562 रियासतें, नेहरू नहीं जोड़ पाएं थे एक कश्मीर

Mon, 31 Oct 2022 11:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 11:25 PM IST
सार

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि  कश्मीर के विषय में पंडित नेहरू ने हमेशा शेख अब्दुल्ला का साथ दिया। इस वजह से कश्मीर में आर्टिकल 370 भी लगा।  अगर सरदार वल्लभ भाई पटेल आगे न आते तो कश्मीर भारत से निकल जाता।

विज्ञापन
Iron Man Patel had added 562 princely states, Nehru could not unite one Kashmir
Prayagraj News : सरदार पटेल की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सोमवार को भाजपा द्वारा भी मनाई गई। इस अवसर बमरौली स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शहर पश्चिम विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो 562 रियासतें थी। उन्हें देश में जोड़ने का काम सरदार पटेल ने ही किया, लेकिन देश के पहले पीएम नेहरू कश्मीर को देश से सही से नहीं जोड़ सके। उसे अब पीएम मोदी ने कर दिखाया। 

विज्ञापन



सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि  कश्मीर के विषय में पंडित नेहरू ने हमेशा शेख अब्दुल्ला का साथ दिया। इस वजह से कश्मीर में आर्टिकल 370 भी लगा।  अगर सरदार वल्लभ भाई पटेल आगे न आते तो कश्मीर भारत से निकल जाता। इस अवसर पर रामलोचन साहू, दीनानाथ कुशवाहा, अखिलेश सिंह, राजू राय, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा भरद्वाज मंडल की ओर से सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन



इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि  सरदार पटेल समूचे भारत के लोकप्रिय नेता रहे। उधर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि महानगर के सभी  वार्डों में पार्टी  द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की  जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सभागार में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जीवन चरित्र पर आधारित लगे प्रदर्शनी का भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के संग कार्यकर्ताओं ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी देखने वालों में अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, विवेक अग्रवाल, उमेश द्विवेदी आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार पटेल ने राष्ट्र को बांधा एक सूत्र में

देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सोमवार को आयोजित विविध आयोजनाें में लोगों ने राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने उन्हें राष्ट्र निर्माता बताया। उनका कहना था कि भारत का वर्तमान स्वरूप उन्हीं की देन है। जिला प्रशासन और क्षेत्रीय अभिलेखागार के संयुक्त तत्वावधान में जिला पंचायत के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद केशरी देवी पटेल ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया। इनके साथ वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी संकल्प लिया।


इस मौके पर आयोजित प्रदर्शनी में सरदार पटेल के योगदान को दर्शाया गया। कार्यक्रम में सरदार पटेल के जीवन पर आधारित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में विधायक वाचस्पति, डीएम संजय कुमार खत्री, डीडीओ भोलानाथ कनौजिया, पांडुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर आदि मौजूद रहे। कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम के साथ एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदंबा सिंह, एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय, एडीएम सिटी मदन कुमार आदि अफसरों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

देश की एकता-अखंडता के समर्पित थे लौहपुरुष
सपा जिला इकाई की ओर से पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को याद किया गया। वक्ताओं ने उन्हें देश की अखंडता एवं एकता के लिए हमेशा समर्पित रहने वाला योद्धा बताया। पूर्व सांसद धर्मराज पटेल ने कहा कि सरदार पटेल भारतीय गणराज्य के संस्थापक थे। कार्यक्रम में एमएलसी डॉ.मान सिंह, राममिलन यादव, विनय कुशवाहा, महबूब उस्मानी आदि शामिल रहे।


महानगर इकाई की ओर से कचहरी के पास कार्यक्रम आयोजित कर सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। निवर्तमान अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि सरकारों को सच्चे मन से  जनता की सेवा करनी है तो सरदार पटेल के बारे में जानना चाहिए। कार्यक्रम में रवींद्र यादव, लल्लन सिंह पटेल, बृजेश यादव, सुशील यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed