फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IRCTC train in eastern India on pilgrimage philosophy

आईआरसीटीसी के  ट्रेन से करें पूर्वी भारत के तीर्थ स्थानों के दर्शन

Tue, 26 Apr 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 26 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
IRCTC train in eastern India on pilgrimage philosophy
टपकेश्वर मं‌दिर - फोटो : amar ujala
पूर्वी भारत के प्रमुख तीर्थ स्थानों की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं को भारतीय रेलवे खानपान व पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने खासी राहत दी है। आईआरसीटीसी ने पूर्वी भारत के प्रमुख तीर्थस्थानों के दर्शन कराने के लिए एक ‘भारत दर्शन’ नाम की स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है। स्पेशल ट्रेन आठ मई को रवाना होगी जो 20 मई  को वापस आएगी। 12 रात 13 दिन के इस टूर पैकेज में आईआरसीटीसी की ट्रेन गंगासागर, कोणार्क, जगन्नाथपुरी, बैजनाथ धाम आदि तीर्थस्थानों का श्रद्धालुओं को दर्शन कराएगी। इस स्पेशल ट्रेन की आईआरसीटीसी ने बुकिंग शुरू कर दी है। स्लीपर श्रेणी की इस ट्रेन में मुसाफिरों को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर बर्थ आवंटित होगी।
विज्ञापन


लंबे समय से यात्री डिमांड कर रहे थे कि पूर्वी भारत के भी तीर्थ स्थानों के लिए आईआरसीटीसी स्पेशल ट्रेन चलाए। यात्रियों की डिमांड को देखते हुए आईआरसीटीसी ने ‘भारत दर्शन’ नाम की  ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है। स्पेशल ट्रेन 08 मई को रवाना होगी जो 20 मई को वापस आएगी। 12 रात एवं 13 दिन के इस टूर पैकेज में आईआरसीटीसी की ट्रेन कोणार्क, जगन्नाथपुरी, गंगासागर, काली मंदिर (कोलकाता), बैजनाथ धाम, गया के अलावा वाराणसी एवं अयोध्या के भी दर्शन कराएगी।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव के मुताबिक टूर पैकेज में यात्री को सुबह का नाश्ता, दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा बसों द्वारा शामिल है। इस दौरान संबंधित स्थानों पर यात्रियों को रुकवाने की व्यवस्था आईआरसीटीसी ही करवाएगा। पैकेज का मूल्य 10790 रुपये प्रति यात्री है। यात्रा की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन भी कराई जा सकती है। इसके अलावा बुकिंग के लिए यात्री इलाहाबाद जंक्शन के पार्सल कार्यालय के पास आईआरसीटीसी कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं। ट्रेन में बैठने की व्यवस्था कानपुर, लखनऊ एवं आगरा से उपलब्ध रहेगी। अगर इलाहाबाद के यात्री ज्यादा रहे तो उसे इलाहाबाद भी लाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed