{"_id":"5f4f9abf8ebc3e54a44f0675","slug":"irctc-news-today-in-hindi-five-pairs-of-trains-including-kanpur-intercity-are-operational-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Irctc News Today In Hindi: कानपुर इंटरसिटी समेत पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Irctc News Today In Hindi: कानपुर इंटरसिटी समेत पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन आज से
Wed, 02 Sep 2020 06:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 02 Sep 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : अमर उजाला
एक जून के बाद पटरी पर पांच जोड़ी ट्रेनों की संख्या बृहस्पतिवार से बढ़ने जा रही है। जेईई, नीट, एनडीए समेत तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन पांच जोड़ी ट्रेनों को संचालन तीन सिंतबर से करने जा रहा है। जिन ट्रेनों का संचालन शुरू होना है उसमें कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी शामिल है।
22 मार्च से ही कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन बंद है। वर्तमान समय देश भर में कुल 230 यात्री ट्रेनों का ही संचालन हो रहा है। अनलॉक होने के बाद से कानपुर इंटरसिटी आदि ट्रेन को चलाने की मांग दैनिक यात्री लगातार कर रहे हैं। यात्रियों की मांग और वर्तमान समय चल रही तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए एनसीआर प्रशासन अब पांच जोड़ी ट्रेन चलाने जा रहा है।
इसमें कानपुर इंटरसिटी ही प्रयागराज जंक्शन से होकर गुजरेंगी। शेष अन्य ट्रेनें जो शुरू होनी है उसमें झांसी-लखनऊ जंक्शन, कानपुर-चित्रकूट कर्वी धाम वाया हमीरपुर, आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी एवं झांसी-इटावा ट्रेन शामिल है। सभी पांच ट्रेन स्पेशल ट्रेन के रूप में 30 सितंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
कानपुर इंटरसिटी सुबह छह बजे कानपुर से चलने के बाद सरसौल, औंग, बिंदकी रोड, फतेहपुर, खागा, सिराथू, भरवारी होते हुए सुबह 9.15-9.25 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। यहां से शंकरगढ, मानिकपुर रुकते हुए 12 बजे चित्रकूट पहुंच जाएगी। इसी तरह वापसी में चित्रकूट से 3.55 बजे चलने के बाद शाम 6.20-6.30 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रात 9.50 बजे कानपुर पहुंच जाएंगी।