IPL 2023 : यश दयाल के माता-पिता को उम्मीद, बेटा उतरेगा पीच पर, मंदिरों में की पूजा-अर्चना
रविवार को होने वाले फाइनल मैच में यश के प्लेइंग-11 में शामिल होने को लेकर पिता चंद्रपाल दयाल जहां विशेष तौर पर पूजा करेंगे, वहीं मां राधा दयाल बेटे के लिए व्रत रखेंगी। बहन सूची दयाल भी भाई के फाइनल मैच में खेलने को लेकर प्रार्थना कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल में खेल रहे शहर के एकमात्र खिलाड़ी यश दयाल से इस बार फैंस को ढेरों उम्मीदें थी। यश के मां-बाप भी बेटे के प्रदर्शन के लिए प्रार्थनाएं कर रहे थे। लेकिन यश के लिए इस बार का आईपीएल मुफीद नहीं रहा है। ऐसे में अब यश के फैंस और उनके मां-बाप उन्हें फाइनल में खेलते देखना चाह रहे हैं और पिछले संस्करण की तरह ही इस बार भी फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करने की दुआ कर रहे हैं।
रविवार को होने वाले फाइनल मैच में यश के प्लेइंग-11 में शामिल होने को लेकर पिता चंद्रपाल दयाल जहां विशेष तौर पर पूजा करेंगे, वहीं मां राधा दयाल बेटे के लिए व्रत रखेंगी। बहन सूची दयाल भी भाई के फाइनल मैच में खेलने को लेकर प्रार्थना कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर यश के दोस्त अनुज सिंह ने कहा कि यश बहुत मजबूत खिलाड़ी है। अगर उसे मौका मिला तो वह दमदार प्रदर्शन करके फाइनल मैच में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाएगा।
ध्रुव प्रताप ने कहा कि आईपीएल बल्लेबाजों का खेल है, गेंदबाजों के लिए इस स्पर्धा में बहुत मौके नहीं होते हैं। यश ने प्रथम श्रेणी के मैच में शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए चयनकर्ताओं का ध्यान यश की तरफ है।आईपीएल-2023 में यश दयाल का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है। उन्होंने टीम की ओर से अबतक कुल पांच मैच खेले हैं, जिनमें केवल दो विकेट ही वह चटका सके हैं।
यश दयाल ने रायल चैलेंजर बैंग्लोर के खिलाफ 39 रन देकर एक विकेट और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 31 रन देकर एक विकेट हासिल किए हैं। जबकि कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ वह बेहद महंगे साबित हुए और चार ओवर में 69 रन लुटा दिए। कोलकाता के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने उनकी अंतिम पांच गेंद पर पांच छक्के जड़ दिए थे और जीता हुआ मैच हरा दिया था। इसके बाद यश दयाल को महज दो मैचों में मौका दिया गया।
दोनों ही मैचों में यश से एक-एक ओवर ही गेंदबाजी कराई गई। इनमें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यश ने 12 और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 रन दिए। हालांकि उन्हें दोनों ही मैचों में विकेट नहीं मिल पाई।
पिछला संस्करण रहा शानदार
यश दयाल का यह संस्करण भले ही अच्छा न रहा हो लेकिन यश ने आईपीएल के पिछले संस्करण में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने आईपीएल-2022 में कुल नौ मैच खेले थे और 11 विकेट चटकाए थे। राजस्थान रायल्स के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में यश ने 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।