{"_id":"5fe74bec8ebc3e3b6e55c5dd","slug":"investigation-team-submitted-report-in-phulpur-iffco-gas-leak-case-will-be-prosecuted","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फूलपुर इफ्को में गैस रिसाव मामले में जांच टीम ने सौंपी रिपोर्ट, होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलपुर इफ्को में गैस रिसाव मामले में जांच टीम ने सौंपी रिपोर्ट, होगा मुकदमा
Sat, 26 Dec 2020 08:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 26 Dec 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर इफ्को में गैस रिसाव मामले में पांच सदस्यीय जांच टीम ने शनिवार को रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट संबंधित पक्षों के अलावा प्रमुख सचिव और श्रम आयुक्त को भी भेजी गई है। कमजोर उपकरणों के इस्तेमाल की वजह से यह हादसा हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। उप निदेशक कारखाना के निर्देशन में अभियोजन तैयार किया जा रहा है। प्रबंधन के खिलाफ जल्द ही मुकदमा लिखाया जाएगा।
विज्ञापन
इफ्को कारखाना में प्लंजर और दो टाई रॉड के टूटने से अमोनिया गैस से रिसाव होने लगा। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि मात्र 12 सेकेंड में गैस 30 मीटर की परिधि में फैल गई, जिससे दो अफसरों को मौत भी हो गई। कारखाना विभाग के विशेषज्ञों की टीम ने तीन दिनों तक हर पहलू की जांच की। उपककरणों की तकनीकी संस्थान में भी जांच कराई गई।
विज्ञापन
जांच-सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
प्लंजर और टाई रॉड कमजोर पाए गए। जांच में कंपनी प्रबंधन की गलती भी सामने आई। पूर्व में भी गैस रिसाव की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद कमजोर हो चुके उपकरणों से इकाई चलाई जा रही थी। उप निदेशक कारखाना अभय चंद्र गुप्ता ने बताया कि अभियोजन तैयार किया जा रहा है। इसमें एक सप्ताह लग सकता है। प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा लिखाया जाएगा।