फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Investigation of bank transactions of shooters who killed Atiq, Crime Branch took details

प्रयागराज: अतीक की हत्या करने वाले शूटरों के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच हुई, क्राइम ब्रांच ने लिया ब्योरा

Fri, 25 Aug 2023 02:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Aug 2023 02:12 PM IST
सार

अतीक व अशरफ को लाइव कैमरों के सामने जिस तरह मारा गया था, उसके बाद आम जनमानस में सबसे बड़ा सवाल यही था कि हत्यारोपियों के पीछे कौन था। पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है, लेकिन चौथे की तलाश में विवेचना अब भी जारी है।

विज्ञापन
Investigation of bank transactions of shooters who killed Atiq, Crime Branch took details
Prayagraj News : अतीक-अशरफ हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक-अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटरों सनी, लवलेश व अरुण के घर पुलिस पहुंची और उनके बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की। एसआईटी ने भले ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है, लेकिन जांच अभी जारी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि इन तीनों के पीछे आखिर कौन है। पुलिस का कहना है कि वे लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक की विवेचना में किसी चौथे का हाथ सामने नहीं आया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों व उनके परिवार वालों के बैंक ट्रांजेक्शन की भी जांच की,लेकिन कोई बड़ा लेनदेन नहीं मिला।

विज्ञापन


अतीक व अशरफ को लाइव कैमरों के सामने जिस तरह मारा गया था, उसके बाद आम जनमानस में सबसे बड़ा सवाल यही था कि हत्यारोपियों के पीछे कौन था। पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है, लेकिन चौथे की तलाश में विवेचना अब भी जारी है। क्राइम ब्रांच की एक कुछ दिन पहले हत्यारोपी सनी उर्फ मोहित के हमीरपुर के कुरैरा स्थित पैतृक घर पहुंची। यहां पर सनी व उसके परिवार के सभी लोगों के बैंक दस्तावेज लिए गए। इसके बाद बैंक जाकर पिछले छह महीनों ट्रांजेक्शन की जांच की गई।

विज्ञापन

तीनों शूटरों के गांव पहुंचकर खंगाले रिकॉर्ड

इसी तरह लवलेश तिवारी के शहर कोतवाली स्थित क्योतरा गांव, अरुण मौर्या के कासगंज के सौरों गांव भी पुलिस पहुंची। इनके पूरे परिवार के बैंक खातों और पिछले छह महीन के ट्रांजेक्शन की जांच की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी थी कि हाल ही आरोपियों या उनके परिवार के लोगों के खातों में कोई बड़ी रकम तो नहीं आई। पुलिस ने संबंधित बैंक के अधिकारियों से भी पूछताछ की।

पुलिस टीम ने न सिर्फ हत्यारोपियों और उनके परिवार वालों के बैंक खातों की जांच की, बल्कि उनके आधार कार्ड और पैनकार्ड बनाने वाले दुकानदारों से पूछताछ की गई। उन्होंने कौन से दस्तावेज लगाए थे, इन सबकी जानकारी पुलिस ने दुकानदारों और घरवालों से ली।

विज्ञापन

तीनों के स्कूल भी गई पुलिस टीम

सनी, लवलेश और अरुण के गांव के अलावा उनके स्कूल भी गई। स्कूलों में तीनों के दस्तोंवेज चेक किए गए। उनके साथ रहने वाले दोस्तों और अध्यापकों से भी पुलिस ने पूछताछ की। तीनों के मोबाइल कॉल डीटेल्स में जिनके नाम पता चले थे, लगभग सभी से पुलिस ने पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed