फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Interview from Assistant Professor Recruitment Examination 27

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का इंटरव्यू 27 से

Mon, 08 Jul 2019 09:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Interview from Assistant Professor Recruitment Examination 27
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का साक्षात्कार 29 से
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने जारी किया 15 विषयों का कार्यक्रम
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की तिथि सोमवार को घोषित कर दी। विज्ञापन संख्या-46 के तहत एक विषय और विज्ञापन संख्या-47 के तहत 14 विषयों में भर्ती के लिए इंटरव्यू 29 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। साक्षात्कार 21 अगस्त तक विभिन्न तिथियों में विषयवार आयोजित किए जाएंगे। कुल 792 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।
आयोग ने जिन विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित की है, उनमें विज्ञापन संख्या-46 के तहत वाणिज्य विषय शामिल है। इसके अलावा विज्ञापन संख्या-47 के तहत गृह विज्ञान, कृषि सांख्यिकी, प्राणि विज्ञान, कृषि शस्य विज्ञान, रसायन विज्ञान, मनोविज्ञान, गणित, कृषि अर्थशास्त्र, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, कृषि प्रसार, कृषि रसायन, उद्यानिकी, सैन्य विज्ञान एवं संस्कृत विषय शामिल हैं। इन सभी विषयों की लिखित परीक्षाओं का परिणाम आयोग पिछले दिनों जारी कर चुका है। विज्ञापन संख्या-46 के तहत एक विषय वाणिज्य और विज्ञापन संख्या-47 के तहत 35 विषयों में भर्ती होनी है। तीन विषयों की लिखित परीक्षा परिणाम अभी नहीं आया है जबकि बाकी 18 विषयों की लिखित परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है और उन विषयों में भर्ती के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित होने का इंतजार है।
विज्ञापन

00
इंटरव्यू कार्यक्रम इस प्रकार है
-----------------------
तिथि - विषय - अभ्यर्थियों की संख्या
29 जुलाई - वाणिज्य - 42
29 जुलाई - गृह विज्ञान - 27
29 जुलाई - कृषि सांख्यिकी - 13
30 जुलाई - वाणिज्य - 42
30 जुलाई - प्राणि विज्ञान - 13
30 जुलाई - कृषि शस्य विज्ञान - 20
31 जुलाई - वाणिज्य - 42
31 जुलाई - रसायन विज्ञान - 26
31 जुलाई - मनोविज्ञान - 20
एक अगस्त - वाणिज्य - 42
एक अगस्त - गणित - 17
एक अगस्त - मनोविज्ञान - 19
13 अगस्त - वाणिज्य - 42
13 अगस्त - गणित - 34
14 अगस्त - वाणिज्य - 41
14 अगस्त - कृषि अर्थशास्त्र - 26
14 अगस्त - पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान 15
16 अगस्त - वाणिज्य - 40
16 अगस्त - कृषि प्रसार - 15
16 अगस्त - कृषि रसायन - 11
17 अगस्त - वाणिज्य - 20
17 अगस्त - उद्यानिकी - 18
17 अगस्त - सैन्य विज्ञान - 20
17 अगस्त - संस्कृत - 20
20 अगस्त - सैन्य विज्ञान - 42
20 अगस्त - संस्कृत - 41
21 अगस्त - सैन्य विज्ञान - 42
21 अगस्त - संस्कृत - 41
0000000
प्राचार्य भर्ती परीक्षा का मॉडल पेपर भी जारी
- उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार विज्ञापन संख्या-49 के तहत अशासकीय कॉलेजों में प्राचार्य के पदों पर होने वाली भर्ती से संबंधित परीक्षा का यूनिटवार मॉडल प्रश्न पत्र आयोग के पोर्टल ‘www.uphesconline.org’ एवं वेबसाइट ‘www.uphesc.org’ पर अपलोड कर दिया गया है। प्राचार्य पद पर पहली बार लिखित परीक्षा होनी जा रही है। इसी वजह से आयोग ने मॉडल प्रश्नपत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed