{"_id":"647734eebd745022bc09b346","slug":"interview-for-recruitment-to-69-posts-of-apo-from-june-12-interview-will-run-for-five-days-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC : एपीओ के 69 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 12 जून से, पांच दिन चलेंगे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC : एपीओ के 69 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 12 जून से, पांच दिन चलेंगे साक्षात्कार
Wed, 31 May 2023 05:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 31 May 2023 05:22 PM IST
सार
एपीओ के 69 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में 220 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। ये अभ्यर्थी अब इंटरव्यू में शामिल होंगे और इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा। चयन परिणाम जून में ही आ जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) भर्ती-2022 की मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 12 जून से शुरू होने जा रहे हैं। इंटरव्यू लगातार पांच दिन चलेंगे और 16 जून को समाप्त होंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए रोल नंबरवार अलग-अलग दिनों में बुलाया गया है। इंटरव्यू दो सत्रों में सुबह नौ और अपराह्न एक बजे से आयोजित किए जाएंगे। यूपीपीएससी ने 24 मई को एपीओ मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया था और अगले दिन यानी 25 मई को संभावित साक्षात्कार की सूचना जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन
एपीओ के 69 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में 220 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। ये अभ्यर्थी अब इंटरव्यू में शामिल होंगे और इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा। चयन परिणाम जून में ही आ जाने की उम्मीद है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार अभ्यर्थियों को इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर प्रिंट लेना है। साथ ही सभी शैक्षिक अभिलेखों, प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में पहुंचना है।
विज्ञापन