फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Interview for recruitment to 32 posts in four departments from November 15

UPPSC : चार विभागों में 32 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 15 नवंबर से

Sat, 05 Nov 2022 08:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Nov 2022 08:54 PM IST
सार

आयोग के उपसचिव विनोद कुमार गौड़ के अनुसार प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता इन कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग के 21 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 15, 16, 17 एवं 18 अक्तूबर को आयोेजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के चार विभागों में 32 पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू 15 से 18 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के उपसचिव विनोद कुमार गौड़ के अनुसार प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता इन कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग के 21 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 15, 16, 17 एवं 18 अक्तूबर को आयोेजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

 

 

मुद्रण एवं लेख सामग्री विभाग के तहत कार्मिक अधिकारी के एक पद पर सीधी भर्ती के लिए 15 नवंबर, चिकित्सा शिक्षा (आयुर्वेद) विभाग में प्रोफेसर रोग निदान के चार पदों के लिए 16 नवंबर और राज्य नियोजन संस्थान (नवीन) प्रभाग में शोध अधिकारी (प्राविधिक) के छह पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 17 नवंबर को होंगे।

विज्ञापन

 



संशोधित परिणाम में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 15 से
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा के संशोधित परिणाम के तहत कृषि इंजीनियरिंग शाखा में सहायक अभियंता पद के लिए औपबंधिक रूप से नए सफल घोषित किए गए 22 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 15 नवंबर को दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार साक्षात्कार कार्यक्रम की विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर नौ नवंबर से उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed