{"_id":"651013069898d323ab0fd615","slug":"interview-for-recruitment-to-150-posts-in-october-recruitment-to-be-held-on-150-posts-in-various-departments-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी : विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए साक्षात्कार अक्तूबर में, 150 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी : विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए साक्षात्कार अक्तूबर में, 150 पदों पर होगी भर्ती
Sun, 24 Sep 2023 04:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 24 Sep 2023 04:16 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 के तहत पुस्तकालयाध्यक्ष के 87 पदों एवं व्याख्याता केमिकल इंजीनियरिंग के 47 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक और व्याख्याता ऑटो इंजीनियरिंग के पांच पदों एवं व्याख्याता डेयरी इंजीनियरिंग के सात पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार अक्तूबर के पहले सप्ताह तक संभावित हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2023
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विभिन्न विभागों में 150 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार अक्तूबर में आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शनिवार को संभावित साक्षात्कार की सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 के तहत पुस्तकालयाध्यक्ष के 87 पदों एवं व्याख्याता केमिकल इंजीनियरिंग के 47 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक और व्याख्याता ऑटो इंजीनियरिंग के पांच पदों एवं व्याख्याता डेयरी इंजीनियरिंग के सात पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार अक्तूबर के पहले सप्ताह तक संभावित हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा (आयुर्वेदिक) विभाग में रीडर कौमार भृत्य के एक पद, आयुष (यूनानी) विभाग में प्रधानाचार्य राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज के एक पद और कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं में चिकित्सा अधिकारी एलोपैथ के दो पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू अक्तूबर के पहले सप्ताह में संभावित हैं। साक्षात्कार की तिथियां जल्द ही जारी की जाएंगी।
विज्ञापन