फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Interview continues in UPPAC, fear of Corona

यूपीपीएसी में इंटरव्यू जारी, कोरोना का खौफ

Sat, 21 Mar 2020 01:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Mar 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Interview continues in UPPAC, fear of Corona
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में इन दिनाें प्रवक्ता सिविल सेवा अभियंत्रण पद पर भर्ती के लिए इंटरव्यू चल रहे हैं। वहां तमाम अभ्यर्थी दूसरे जिलों और प्रदेशों से इंटरव्यू देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


आयोग के सचिव की ओर से शासन को रिपोर्ट भेजी गई है कि कोरोना से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं जबकि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयेाग कर्मचारी/अधिकारी संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार का दावा है कि आयोग के सचिव ने शासन को गलत रिपोर्ट भेजी है। आयोग के ज्यादातर कर्मचारियों को मास्क नहीं मिले हैं और न ही सेनेटाइजर की व्यवस्था है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कर्मचारी/अधिकारी संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि अगर कोई कर्मचारी कार्यालय नहीं आना चाहता है तो वह लिखित रूप से सूचना देकर 31 मार्च तक छुट्टी पर रह सकता है। इस दौरान कर्मचारी के वेतन का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश कुमार का कहना है कि आयोग में चल रहे प्रवक्ता सिविल अभियंत्रण के इंटरव्यू में रोज 90-90 के बैच में अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है। इंटरव्यू 25 मार्च तक चलाना है। इसमें दूसरे जिलों एवं प्रदेशों के अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। ऐसे में आयोग कर्मियों पर संक्रमित होने का खतरा मंडरा रहा है और बचाव के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। उधर, सचिव जगदीश का कहना है कि इंटरव्यू और सत्यापन में लगे सभी कर्मचारियों को मास्क एवं अन्य जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed