फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Interstate robber Haddu injured in police encounter in Prayagraj

प्रयागराज: पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय लुटेरा हड्डू घायल, पिस्टल बरामद

Thu, 07 Jan 2021 12:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Jan 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Interstate robber Haddu injured in police encounter in Prayagraj
prayagraj news : कौंधियारा में पुलिस मुठभेड़ में घायल अंतरराज्यीय तस्कर हड्डू। - फोटो : prayagraj
कौंधियारा में बुधवार की रात पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। घटना में सलमान नाम के बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस के अनुसार बदमाश ने भी गोली चलाई थी। जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लगी। वह लूट की कई वारदातों में वांछित था। उसके पास पिस्टल भी बरामद हुआ है। शातिर को गंगापार और यमुनापार दोनों क्षेत्र की पुलिस और क्राइम ब्रांच ढूंढ रही थी।
विज्ञापन


 पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगापार का एक बदमाश लूट की नीयत से क्षेत्र में घूम रहा है। क्राइम ब्रांच के साथ पुलिस ने नाकेबंदी की। पुलिस ने कौंधियारा थाना क्षेत्र में सड़वा नहर के पास बदमाश को घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग की गई। एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी।
विज्ञापन


पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि उसका नाम सलमान है। वह सोरांव क्षेत्र का रहने वाला है। उसके पास से पिस्टल बरामद हुई है। उसका आपराधिक इतिहास निकाला गया। एसपी यमुनापार सौरव दीक्षित ने बताया कि सलमान गंगापार क्षेत्र का शातिर लुटेरा है। वह ट्रक लूट समेत कई मामलों में वांछित था। उसकी तलाश में पुलिस प्रयासरत थी। उसके पास से लाल  बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ एक दोस्त भी था जो भाग निकला। एसपी के मुताबिक उसके खिलाफ अयोध्या, अंबेडकरनगर और कौंधियारा में भी मुकदमें दर्ज थे। गंगापार और यमुनापार दोनों क्षेत्र की पुलिस उसे ढूंढ रही थी। आज हुई मुठभेड़ में यमुनापार के साथ गंगापार की पुलिस टीम भी शामिल थी। डाक्टरों से अनुमति के बाद उससे और पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed