{"_id":"643d9694be9b197f6a0c37c3","slug":"internet-service-restored-after-midnight-network-was-stalled-after-the-murder-of-atiq-ashraf-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : आधी रात के बाद बहाल हो गई इंटरनेट सेवा, अतीक-अशरफ की हत्या के बाद ठप था नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : आधी रात के बाद बहाल हो गई इंटरनेट सेवा, अतीक-अशरफ की हत्या के बाद ठप था नेटवर्क
Tue, 18 Apr 2023 12:27 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:27 AM IST
सार
दो दिनों बाद सोमवार को आधी रात के बाद इंटरनेट सेवा बहाल होने लगी थी। हालांकि, नेटवर्क की समस्या बनी हुई थी। चकिया, करेली आदि इलाकों में नेटवर्क को लेकर ज्यादा समस्या होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
internet explorer
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिनों बाद सोमवार को आधी रात के बाद इंटरनेट सेवा बहाल होने लगी थी। हालांकि, नेटवर्क की समस्या बनी हुई थी। चकिया, करेली आदि इलाकों में नेटवर्क को लेकर ज्यादा समस्या होने की बात कही जा रही है। अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद पूरे शहर में तनाव की स्थिति रही। ऐसे में किसी अफवाह से माहौल बिगड़ने की आशंका बनी हुई थी। इसे ध्यान में रखते हुए डीएम ने रविवार और सोमवार को इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
इसकी वजह से इन दो दिनों के दौरान ई-मेल, व्हाट्सअप आदि सेवाएं पूरी तरह से बाधित रहीं। इसकी वजह से लोग काफी परेशान रहे तथा पूरी दिनचर्या प्रभावित हुई। हालांकि, सोमवार आधी रात के बाद सेवा बहाल कर दी गई। हालांकि, कई क्षेत्रों में समस्या बनी हुई थी। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि सौहार्द बनाए रखने के लिए इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया गया था। सोमवार रात 12 बजे के बाद सेवा बहाल कर दी गई।
विज्ञापन