फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inter-district vehicle thief gang busted, five cars recovered

अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच कारें बरामद

Fri, 20 Aug 2021 10:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Aug 2021 10:28 PM IST
सार

  • चार सदस्य गिरफ्तार, बरामद वाहनों में से चार शहर से हुए थे चोरी

विज्ञापन
Inter-district vehicle thief gang busted, five cars recovered
arrested - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच कारें बरामद की हैं। इसके साथ ही गिरोह के चार सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद वाहनों में से चार शहर से चुराए गए थे जबकि एक वाहन जौनपुर से चोरी किया गया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को फूलपुर में बीबीपुर तिराहे के पास से पकड़ा गया। इनमें जौनपुर के नईगंज निवासी एजाज पठान उर्फ ताज मोहम्मद, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया गोविंदपुर निवासी चन्दन कुमार उर्फ भानू, मुजफ्फरपुर के ही रौशन पानापुर गांव निवासी रविश कुमार, बिहार के मनियारी बंगड़ा बाजिद गांव निवासी असरफ अली शामिल हैं। इनके कब्जे से चार बोलेरो व एक टवेरा बरामद की गई है। जिनमें से दो वाहन जार्जटाउन व सिविल लाइंस से उड़ाए गए थे। एक -एकवाहन बहरिया और फूलपुर से चोरी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed