फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ,instuctoinsof the check the copy of the wrong entry in omr sheet,

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2016ः ओएमआर शीट में गलत इंट्री करने वालों की कॉपियां जांचने का आदेश

Sun, 16 Feb 2020 01:03 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 16 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
,instuctoinsof the check the copy of the wrong entry in omr  sheet,
lt grade - फोटो : amar ujala
हाईकोर्ट ने एलटी ग्रेड 2016 सहायक अध्यापक नियुक्ति परीक्षा में ओएमआर शीट के दूसरे पार्ट में गलत इंट्री और मामूली त्रुटियां करने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए उनकी ओएमआर शीट जांचने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इन अभ्यर्थियों ने चयनित विषयों के प्रश्नों का जवाब देने के साथ ही अन्य विषयों के कुछ प्रश्नों का भी उत्तर दे दिया था। इसकी वजह से इनकी ओएमआर शीट जांची नहीं गई। कोर्ट ने कहा कि ऐसे याची यदि सफल होते हैं तो उनको साक्षात्कार में बुलाया जाए और उनका परिणाम घोषित किया जाए।
विज्ञापन


मनोज कुमार और 99 अन्य तथा दर्जनों अभ्यर्थियों की याचिकाओं पर न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी ने यह आदेश दिया है। याचीगण का कहना था कि वह एलटी ग्रेड परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में दी गई ओएमआर शीट में दो हिस्से में निर्देश दिए गए थे। प्रथम हिस्से में अभ्यर्थी के बारे में सूचनाएं थीं और दूसरे में उन विषयों को चुनना था, जिनके उत्तर अभ्यर्थियों को देने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओएमआर शीट में यह भी निर्दे श था कि पहले हिस्से में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर सीट का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। याचीगण ने पहले हिस्से की सभी इंट्री सही भरी।

दूसरे हिस्से में उनसे कुछ गलतियां हुईं। कुछ अभ्यर्थियों ने चयनित विषयों के अलावा अन्य विषयों में भी उत्तर दे दिए। इसी प्रकार से कुछ अन्य मामूली त्रुटियां हुईं, जिसकी वजह से उनकी ओएमआर जांची नहीं गई और परिणाम घोषित नहीं हो सका।

याचीगण का कहना था कि यदि ओएमआर शीट के पहले पार्ट में कोई गलती नहीं है तो दूसरे पार्ट में याचीगण ने प्रश्नों के सही जवाब दिए हैं। सिर्फ मामूली गलतियों के आधार पर उनका परिणाम नहीं रोका जा सकता है।


माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अधिवक्ता का कहना था कि ओएमआर शीट के निर्देशों के बावजूद गलती करने अभ्यर्थन रद्द करने का नियम है। उनकी ओर सुप्रीमकोर्ट और हाईकोर्ट के कई न्यायिक निर्णयों का हवाला दिया गया। कोर्ट ने दूसरे पार्ट में गलतियां करने वालों की ओएमआर शीट जांचने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed