{"_id":"62153225d892c153d6424827","slug":"instructions-for-release-on-bail-to-the-accused-of-kidnapping-and-murder-on-depositing-half-the-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : अपहरण व हत्या के आरोपियों को आधा जुर्माना जमा करने पर जमानत पर रिहाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : अपहरण व हत्या के आरोपियों को आधा जुर्माना जमा करने पर जमानत पर रिहाई के निर्देश
Wed, 23 Feb 2022 12:27 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद उच्च न्यायालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपहरण और हत्या के दो आरोपियों को जुर्माने की आधी राशि जमा करने पर जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया है। साथ ही सजा के खिलाफ दाखिल अपील का पेपर बुक तैयार कर सुनवाई के लिए पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल और न्यायमूर्ति एससी शर्मा की खंडपीठ ने थाना बड़ागांव क्षेत्र के अखिलेश कुमार रैकवार और रवि रैकवार उर्फ नेता की आपराधिक अपील पर दाखिल जमानत अर्जी को स्वीकार करते हुए दिया है।
विज्ञापन
झांसी की सत्र अदालत ने दोनों आरोपियों को उम्रकैद और हर एक को 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इसके खिलाफ आपराधिक अपील दाखिल कर जमानत पर रिहा करने की मांग की गई थी। कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली है।
विज्ञापन