फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inspector Suicide Case: Sir! Not one, but two gunshots were heard...the window panes were also broken

Inspector Sucide Case : साहब! एक नहीं., दो गोली चलने की सुनी है आवाज...खिड़की के शीशे भी टूट गए

Mon, 07 Apr 2025 11:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Apr 2025 11:49 AM IST
सार

साहब! एक नहीं., दो गोली चलने की आवाज सुनी है... तेज आवाज से खिड़की के शीशे भी टूट गए। मैं ठीक से चल नहीं पाती हूं, लेकिन तेज आवाज सुनकर कमरे की तरफ भागी। देखा कि इंस्पेक्टर साहब अपने बेड पर खून से लथपथ हैं। चारों तरफ खून ही खून फैला है।

विज्ञापन
Inspector Suicide Case: Sir! Not one, but two gunshots were heard...the window panes were also broken
इंस्पेक्टर तरुण पांडे ने खुद के सिर में मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहब! एक नहीं., दो गोली चलने की आवाज सुनी है... तेज आवाज से खिड़की के शीशे भी टूट गए। मैं ठीक से चल नहीं पाती हूं, लेकिन तेज आवाज सुनकर कमरे की तरफ भागी। देखा कि इंस्पेक्टर साहब अपने बेड पर खून से लथपथ हैं। चारों तरफ खून ही खून फैला है। प्रत्यक्षदर्शी नूरी ने यह बात पुलिस को बताई। घटनास्थल से पुलिस को एक ही खोल बरामद हुआ है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी के बयान के बाद पुलिस की एक टीम अच्छे से पूरे कमरे की तलाशी ली। पाया कि एक गोली मिस हो गई है। जबकि दूसरी गोली गले के नीचे से चीरती हुई सिर के ऊपरी हिस्से से आरपार हो गई। इसके बाद गोली कमरे में लगे पंखे के पास छत पर जा लगी। जिससे उतनी दूर का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इलाके के लोगों ने बताया कि पिछले कई साल से इंस्पेक्टर तरुण का यहां आना जाना रहता था।

विज्ञापन

 

आखिर व्हाट्सएप पर किसको भेज रहे थे रिकॉर्डिंग

पुलिस ने पाया कि तरुण के दोनों पैर बेड के नीचे थे। पास में ही लाइसेंसी राइफल पड़ी थी। जबकि एक हाथ में उनका मोबाइल था। जिसमें दिख रहा था कि वह किसी को वाइस रिकॉर्डिंग करने जा रहे थे। लेकिन, वह किसको चैटिंग और वाइस रिकॉर्डिंग भेज रहे थे। यह पता नहीं चल पाया है। मामले में पुलिस भी कुछ बताने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरा पहचानना हुआ मुश्किल

इंस्पेक्टर तरुण का चेहरा पहचानना मुश्किल हो रहा था। क्योंकि, गले में गोली लगने के बाद सिर से पार हो गई थी। इससे उनकी आंखे तक बाहर आ गई थी। एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव ने बताया कि हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।

 

मोबाइल से खुलेगा आत्महत्या का राज

 

पुलिस ने मृतक के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की एक टीम पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर किन कारणों से तरुण ने खुद को गाेली मारी है। बताया गया कि पत्नी और बेटा बंगलूरू से प्रयागराज के लिए देर-रात को रवाना हो गए हैं। सोमवार को परिवार प्रयागराज पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed