फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inspector's wife strangled to death in Prayagraj, incident happened near Pipalgaon police post

Crime : प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की गला दबाकर हत्या, पीपलगांव पुलिस चौकी के पास हुई घटना

Sun, 04 Jun 2023 06:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 06:24 PM IST
सार

पीपलगांव पुलिस चौकी के पास रहने वाले राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के दरोगा निहाल सिंह यादव की तैनाती वर्तमान में टुंडला में एएसआई पद पर है। दो बेटे बाहर रहते हैं और बेटी सतना में रहती है। परिवार के लोग अक्सर आते जाते रहते हैं। एक सप्ताह से दरोगा की पत्नी पुष्पा देवी (55) घर में अकेली थीं।

विज्ञापन
Inspector's wife strangled to death in Prayagraj, incident happened near Pipalgaon police post
दरोगा की पत्नी की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वॉयड टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपलगांव पुलिस चौकी के पास दरोगा की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस चौकी के पास हुई इस वारदात से पुलिस भी सकते में हैं। मामले की गहराई से जांच के लिए फील्ड यूनिट के साथ फॉरेंसिक यूनिट और डॉग स्क्वॉयड की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन





विज्ञापन





पीपलगांव पुलिस चौकी के पास रहने वाले राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के दरोगा निहाल सिंह यादव की तैनाती वर्तमान में टुंडला में एएसआई पद पर है। दो बेटे बाहर रहते हैं और बेटी सतना में रहती है। परिवार के लोग अक्सर आते जाते रहते हैं। एक सप्ताह से दरोगा की पत्नी पुष्पा देवी (55) घर में अकेली थीं। रविवार को काफी देर से उनका फोन नहीं उठ रहा था। इससे परेशान होकर बेटी ने पड़ोसी को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Inspector's wife strangled to death in Prayagraj, incident happened near Pipalgaon police post
Prayagraj News : दरोगा की पत्नी की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वॉयड टीम। - फोटो : अमर उजाला।

नाक से निकल रहा था खून

पड़ोसी जब घर के भीतर गया तो तीसरे तल पर पुष्पा देवी मृत पड़ी मिलीं। उनकी गला दबाकर हत्या की गई थी। नाक से खून निकल रहा था। घर में लूटपाट के निशान नहीं मिले। पुलिस को आशंका है कि व्यक्तिगत रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed