फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   : Inspector dies after being cut off from a train in Phaphamau, accident happened while getting off the moving

प्रयागराज : फाफामऊ में ट्रेन से कटकर दरोगा की मौत, चलती ट्रेन से उतरते समय हुआ हादसा

Wed, 24 May 2023 02:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 May 2023 02:48 PM IST
सार

होलागढ क्षेत्र के चौबारा दुबान गांव के रमा नाथ द्विवेदी ( 55) पुलिस विभाग में दरोगा थे। वे इन दिनों लखीमपुर खीरी में तैनात थे। रमा नाथ बुधवार को बरेली प्रयागराज संगम एक्सप्रेस से घर जा रहे थे। फाफामऊ स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नही है लेकिन ट्रेन की गति यहां काफी धीमी हो जाती है। रमा नाथ अक्सर इसी ट्रेन से इसी स्टेशन पर उतरते थे।

विज्ञापन
: Inspector dies after being cut off from a train in Phaphamau, accident happened while getting off the moving
Prayagraj News : दयानाथ द्विवेदी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फाफामऊ स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहे दरोगा रमा नाथ द्विवेदी का पैर फिसल गया। वे सीधे ट्रेन के नीचे चले गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं था। दरोगा ने धीमी गति से गुजर रही ट्रेन से उतरने की कोशिश की तभी हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। दरोगा लखीमपुर खीरी में तैनात थे। वहां भी सूचना भिजवाई गई।

विज्ञापन


होलागढ क्षेत्र के चौबारा दुबान गांव के रमा नाथ द्विवेदी ( 55) पुलिस विभाग में दरोगा थे। वे इन दिनों लखीमपुर खीरी में तैनात थे। रमा नाथ बुधवार को बरेली प्रयागराज संगम एक्सप्रेस से घर जा रहे थे। फाफामऊ स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नही है लेकिन ट्रेन की गति यहां काफी धीमी हो जाती है। रमा नाथ अक्सर इसी ट्रेन से इसी स्टेशन पर उतरते थे। बुधवार को भी सुबह करीब साढ़े सात बजे जब ट्रेन धीमी होने लगी तो वह गेट पर आकर खड़े हो गए।
विज्ञापन

 

स्टेशन गेट के आगे बढ़ते ही जब ट्रेन की स्पीड और धीमी नहीं हुई तो वे उतरने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण वे ट्रेन के नीचे चले गए। उनका एक हाथ एवं एक पैर कट गया। शोर मचा तो ट्रेन रोकी गई। रेलवे और जीआरपी की टीम ने रमानाथ का को बाहर निकाला। दरोगा को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी रेखा द्विवेदी का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। रमा नाथ द्विवेदी के पांच पुत्रियां और दो पुत्र अंकित एवं शिवम हैं। दोनों बेटे शहर में रहकर पढाई करते हैं। पांचों बेटियों की शादी हो चुकी है। पत्नी रेखा दिन भर बिलखती रहीं। बेटे अंकित का कहना था कि पिता ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश नहीं की बल्कि वे गेट पर खड़े थे। झटके के कारण गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed