{"_id":"69a9e1c43c316ac6240e249f","slug":"inspector-and-constable-injured-in-high-speed-car-collision-naini-news-c-417-1-sald1007-4057-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से इंस्पेक्टर और सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से इंस्पेक्टर और सिपाही घायल
Fri, 06 Mar 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार फूलपुर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर द्वितीय गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चला रहे सिपाही को भी चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद इंस्पेक्टर को रायबरेली रेफर कर दिया गया।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में फूलपुर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर द्वितीय राधे कृष्ण यादव (48) और चालक सिपाही गणेश यादव (45) को घायल हो गए। डॉक्टरों के अनुसार इंस्पेक्टर राधे कृष्ण यादव के पैर की हड्डी टूट गई है और पसली में भी फ्रैक्चर है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें शहर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें रायबरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।