{"_id":"6a0d7cd7492c69bf760f015c","slug":"innocent-girl-murdered-for-not-returning-five-rupees-body-stabbed-14-times-in-prayagraj-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पांच रुपये न लौटाने पर मासूम का कत्ल, गर्दन, सिर-सीना, पेट और हाथ की अंगुलियों में 14 वार; शरीर किया छलनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पांच रुपये न लौटाने पर मासूम का कत्ल, गर्दन, सिर-सीना, पेट और हाथ की अंगुलियों में 14 वार; शरीर किया छलनी
Wed, 20 May 2026 02:58 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 20 May 2026 02:58 PM IST
सार
यूपी के प्रयागराज में रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है। यहां पांच रुपये नहीं लौटाने पर मासूम बच्ची को उसके चचेरे दादा-दादी और दो चाचाओं ने बर्बरता से मार डाला। मासूम के शरीर पर 14 वार किए गए थे। पुलिस तीन हिरासत में लिए हैं।
विज्ञापन
prayagraj murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के प्रयागराज से दिल दहालने वाली खबर सामने आई है। यहां औद्योगिक थाना इलाके के ब्योहरा गांव में आठ साल की मासूम जाह्नवी की उसके नाबालिग चाचा ने पांच रुपये वापस न लौटाने पर परिवार वालों के साथ मिलकर नृशंस हत्या कर दी। हंसिया से उसका गला रेतने के साथ सीने, पेट, पीठ और अंगुलियों में 14 वार किए।
जाह्नवी की हत्या के बाद भूसा रखने वाले कमरे में चादर से ढककर उसका शव छिपा दिया गया था। पुलिस ने आरोपी चचेरी दादा-दादी और चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 13 वर्षीय नाबालिग चाचा की तलाश की जा रही है।
गांव निवासी सुनील कुमार चौधरी राजमिस्त्री है। सोमवार शाम को जब वह काम से घर लौटा तो उसकी आठ साल की बड़ी बेटी जाह्नवी घर में नहीं थी। बाकी बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। कुछ देर बाद भी उसका पता नहीं चला तो घरवाले खोजबीन में जुट गए।

चचेरे दादा-दादी व दो चाचा पर हत्या का केस, तीन हिरासत में
काफी देर तक भी बच्ची का पता न चलने पर परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच पिता सुनील बेटी की तलाश करते हुए पास रहने वाले चाचा मुन्नीलाल के घर पहुंचा तो वहां उसकी चाची गीता देवी, उसका चचेरा भाई करन मौजूद था। बेटी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई।

जब वह घर के अंदर जाने लगा तो परिवारवालों ने उसे रोक लिया। शंका होने पर वह अपने भाई और पिता के साथ अपने चाचा के घर के अंदर गया तो अंधेरा था। मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर घर के अंदर देखा तो आंगन के बाई तरफ जिस कमरे में भूसा रखा था, वहां जाह्नवी का शव चादर में ढका था।
जब उन्होंने चादर उठाकर देखा तो शव खून से लथपथ था। उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान थे। मासूम की हत्या की सूचना पर औद्योगिक पुलिस के साथ एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
घटना स्थल से मृतका के चचेरे दादा मुन्नीलाल, दादी गीता देवी, चाचा करन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, मुन्नीलाल का नाबालिग बेटा घटना के बाद फरार हो गया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुन्नीलाल, उसकी पत्नी गीता देवी, बेटे करन और अन्य नाबालिग बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जाह्नवी से बीस रुपये देकर कुछ सामान मंगाया था। इसमें से 15 रुपये का सामान वह ले आई थी लेकिन उसने पांच रुपये वापस नहीं किया।
'पांच रुपये के बारे में सही जवाब नहीं दे रही थी बच्ची'
पांच रुपये के बारे में वह सही जवाब नहीं दे रही थी। इस पर गुस्से में आकर नाबालिग ने परिवारवालों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार को डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

शरीर पर 14 वार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के शरीर में 14 जगह चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने लवायन घाट पर शव को दफना दिया। मृतका चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। वह गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी।

पांच रुपये के विवाद में मासूम की हत्या की बात सामने आ रही है। नामजद आरोपियों में नाबालिग फरार है। वहीं, अन्य तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।- सुनील कुमार सिंह, एसीपी करछना
पैसे को लेकर मासूम की हत्या की बात पूछताछ में सामने आई है। आरोपियाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फरार नाबालिग की तलाश की जा रही है। -विवेक चंद्र यादव, डीसीपी यमुनानगर