{"_id":"617ed0ce61c67248c678d610","slug":"innocent-found-buried-in-a-heap-of-cow-dung-child-handed-over-to-village-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : गोबर के ढेर में दबा मिला मासूम, गांव के व्यक्ति को सुपुर्द किया गया बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : गोबर के ढेर में दबा मिला मासूम, गांव के व्यक्ति को सुपुर्द किया गया बच्चा
Sun, 31 Oct 2021 10:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कोखराज के बालकमऊ गांव में रविवार की दोपहर गोबर के एक ढेर में दबा नवजात मिला। लोगों ने इसकी जानकारी कोखराज की सिंघिया चौकी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने गांव के ही सलामत नामक व्यक्ति को मासूम को सौंप दिया।
विज्ञापन
बालकमऊ में रविवार की दोपहर महिलाएं जब गोबर फेंकने के लिए गांव के बाहर खाद गड्ढे के पास गईं तो ढेर से एक नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने जब गोबर हटाया तो उसके अंदर से एक नवजात निकला। ग्रामीणों ने सूचना कोखराज की सिंघिया पुलिस चौकी को दी। सूचना के बाद भी जब चौकी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने मासूम को गांव के ही सलामत को सौंप दिया।
विज्ञापन