फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Injured shopkeeper dies in PGI Lucknow

Prayagraj News: बाइक सवार को बचाने में स्कूली बच्चों से भरा टेंपो पलटा, छात्र समेत बाइक चालक घायल

Fri, 13 Feb 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 13 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Injured shopkeeper dies in PGI Lucknow
लालगोपालगंज में पलटने के बाद क्षतिग्रस्त टेंपो
कठौवा पुल के पास तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्कूली बच्चों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में बाइक चालक समेत कई बच्चे घायल हुए हैं। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल एक छात्र व बाइक चालक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ अंतर्गत हथिगवां थाना क्षेत्र के रामपुर कोटवा गांव से एक टेंपो बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। टेंपो को कुढ़ा निवासी दानिश चला रहा था। बताया जाता है कि इन दिनों प्रयागराज-रायबरेली राजमार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसके चलते मार्ग को वनवे किया गया है। टेंपो जैसे ही कठौवा पुल के समीप पहुंचा, तभी मंसूराबाद की ओर से एक तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने आ गई।
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने संतुलन खो दिया और टेंपो पलट गया। घटना के समय टेंपो में पांच छात्र सवार थे। हादसे में छात्र ऋषभ द्विवेदी, पीयूष व एक अन्य छात्र घायल हो गए। वहीं, बाइक चला रहे आनापुर के भीठी निवासी रोहित मौर्य को भी गंभीर चोटें आईं। घायलों को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एक छात्र और बाइक चालक को अस्पताल रेफर कर दिया है।

लालगोपालगंज में पलटने के बाद क्षतिग्रस्त टेंपो

लालगोपालगंज में पलटने के बाद क्षतिग्रस्त टेंपो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed