फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indranil appointed goalkeeper coach for Santosh Trophy national competition

Sports News : इंद्रनील संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए गोलकीपर प्रशिक्षक नियुक्त

Fri, 08 Nov 2024 06:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Nov 2024 06:12 PM IST
सार

इंद्रनील इससे पहले भी पिछले वर्ष भी त्रिपुरा टीम के गोलकीपर प्रशिक्षक के तौर पर काम कर चुके हैं और कई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओ में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, लक्ष्यदीप  के साथ ही साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज मंडल के भी प्रशिक्षक रह चुके हैं।

विज्ञापन
Indranil appointed goalkeeper coach for Santosh Trophy national competition
खिलाड़ियों को प्रशिक्षक करते नॉर्दर्न फुटबॉल एकेडमी के मुख्य कोच इंद्रनील घोष। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के तत्वाधान में आगामी 13 से 25  नवंबर तक अगरतला त्रिपुरा  में आयोजित होने जा रही संतोष ट्रॉफी सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को त्रिपुरा सीनियर राज्य फुटबॉल टीम का गोलकीपर प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है I 

विज्ञापन


इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 28 राज्य एवं 02 केंद्र शाषित प्रदेश की फुटबॉल टीम प्रतिभाग कर रही हैं, जिसमे ग्रुप डी के सभी मैच त्रिपुरा में खेले जाएंगे I  इंद्रनील त्रिपुरा राज्य टीम के गोलकीपर प्रशिक्षक के तौर पर त्रिपुरा के संभावित गोलकीपर्स को अभ्यास करवाएंगे। यह जानकारी त्रिपुरा फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अमित चौधरी ने लिखित पत्र में दिया।I 
विज्ञापन


इंद्रनील इससे पहले भी पिछले वर्ष भी त्रिपुरा टीम के गोलकीपर प्रशिक्षक के तौर पर काम कर चुके हैं और कई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओ में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, लक्ष्यदीप  के साथ ही साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज मंडल के भी प्रशिक्षक रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रनील की इस उपलब्धि पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के निदेशक अभिषेक तिवारी, प्रधानचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शैलेश वर्मा, सीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक हनुमान उपाध्याय, डॉ. शैलेश वर्मा, डॉ. सर्वेश गुप्ता, सुप्रतीक चटर्जी, फुटबॉल प्रशिक्षक संजय भट्टाचार्य, सुनील निगम, सुशील कुमार ने प्रसन्नता जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed