फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indira Marathon will get new champion today

इंदिरा मैराथन को आज मिलेगा नया चैंपियन

Tue, 19 Nov 2019 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Indira Marathon will get new champion today
Indira Marathon will get new champion today - फोटो : ALDCOMPACT
इंदिरा मैराथन को मिलेगा नया चैंपियन
विज्ञापन

0 लगातार छह साल की विजेता गवते, धोनी, रशपाल आदि ने नहीं कराया पंजीकरण
0 अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन आज, सेना के धावकों तथा श्यामली पर रहेगी नजर
प्रयागराज। अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन को पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग में इस बार नया विजेता मिलेगा। महिला वर्ग की लगातार छह बार की विजेता ज्योति शंकर राव गवते इस बार भाग नहीं ले रहीं। पुरुष वर्ग के विजेता वीएस धोनी, उपविजेता तथा पूर्व में दो बार चैंपियन रहे रशपाल सिंह समेत विगत वर्षों के अन्य विजेताओं ने भी इस बार पंजीकरण नहीं कराया है। हालांकि पुरुष वर्ग में इस बार भी सेना के धावकों पर नजर होगी। वहीं महिला वर्ग में धावकों को पिछले वर्ष की उपविजेता श्यामली सिंह से टक्कर मिलेगी। गौर करने वाली बात यह भी कि पुरुष और महिला दोनों वर्ग में श्यामली को छोड़कर विगत वर्षों में प्रथम तीन में रहने वाले किसी भी खिलाड़ी ने इस बार पंजीकरण नहीं कराया है।
इंदिरा मैराथन को प्रदेश सरकार में खेलमंत्री उपेंद्र तिवारी आनंद भवन पर सुबह 6.30 बजे हरी झंडी दिखाएंगे। 42.195 किमी लंबे मैराथन का अंतिम पड़ाव चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित मदन मोहन मालवीय मैदान होगा। मैराथन तथा क्रास कंट्री में छह हजार से अधिक धावक हिस्सा ले रहे हैं। इनके साथ बड़ी संख्या में शहरी भी देश के इस सबसे पुराने मैराथन का हिस्सा होंगे। देर रात तक मैराथन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। अफसरों ने सोमवार को पूरे मार्ग का निरीक्षण किया तथा अवरोध दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की विजेता महाराष्ट्र की गवते के नाम लगातार छह बार चैंपियन होने का रिकार्ड है लेकिन इस बार उनका चयन दक्षिणी एशियाई गेम्स के लिए हुआ है, जो तीन से सात दिसंबर के बीच आयोजित होगा। वह उसकी तैयारी में जुटी हैं। इसलिए वह इस बार इंदिरा मैराथन का हिस्सा नहीं होंगी। पुरुष वर्ग में पिछले वर्ष के विजेता वीएस धोनी को डेंगू हो गया था। वहीं उपविजेता रशपाल भी दूसरी प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विगत वर्षों में सेना के धावकों का दबदबा रहा है। इस बार भी पिछले वर्ष चौथे स्थान पर रहे सेना के ब्रह्म प्रकाश, 2017 में चौथे स्थान पर रहे राहुल कुमार पाल, हेतराम आदि पर नजर रहेगी।

000
इन पर रहेगी नजर
पुरुष
नाम विगत वर्षों में स्थान
ब्रह्मप्रकाश चौथा-2018
हेतराम 10वां-2017
जगदीश बहादुर चौथा-2016
पाटले गाजीलाल आठवां-2017
राहुल पाल चौथा-2017
अभिमन्यु कुमार आठवां-2018
मो.शाहिद 14वां-2018
चंदन पांडेय 17वां-2018
विनोद कुमार 15वां-2018
000
महिला
नाम विगत वर्षों में स्थान
नीतू सिंह नौवां-2018
कंचन सिंह आठवां-2018
प्रीति चौधरी 13वां-2018
श्यामली सिंह दूसरा-2017 एवं 2018
अनुपमा द्विवेदी 14वां-2018
सुधा पटेल 18वा-2018
अंकित कुमारी पांचवां-2017
000
क्रास कंट्री में बढ़ी इंट्री, मैराथन का कम हुआ रोमांच
0 इंदिरा मैराथन का रोमांच कम होता दिख रहा है। विगत वर्षों के पदक विजेता तो इस बार नहीं ही आए हैं, पुरुष वर्ग में धावकाें की संख्या में भी अप्रत्याशित रूप से कमी आई है। इस बार कुल 6414 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इसके विपरीत पिछले वर्ष 5659 धावकों ने दौड़ लगाई थी लेकिन 42.195 किमी के मैराथन के लिए पुरुष वर्ग में मात्र 244 दावेदार हैं। इसके विपरीत पिछले वर्ष 684 पुरुष धावकों ने हिस्सा लिया था। वहीं देर रात तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार महिला वर्ग में 50 धावकों ने पंजीकरण कराया है। पिछले 58 प्रविष्टियां आईं थीं। हालांकि क्रास कंट्री के बालक वर्ग में 4504 इंट्री हुई है। वहीं 1532 बालिकाओं ने पंजीकरण कराया है। जबकि, पिछले वर्ष 3522 बालक तथा 1318 बालिकाओं ने पंजीकरण कराया था। वरिष्ठ खिलाड़ी वर्ग में 55 तथ महिला वर्ग में 29 लोगों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed