फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IndiGo can start direct airport service from Prayagraj to Nagpur

प्रयागराज से नागपुर के लिए इंडिगो शुरू कर सकता है सीधी हवाई सेवा 

Mon, 27 May 2019 01:14 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 May 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
IndiGo can start direct airport service from Prayagraj to Nagpur
Indigo - फोटो : file photo
जेट एयरवेज द्वारा नागपुर की फ्लाइट बंद कर देने के बाद प्रदेश के उड्डयन मंत्रालय ने विमानन कंपनी इंडिगो से संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि इंडिगो द्वारा नागपुर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की जा सकती है। इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने इंडिगो को बीते कुछ माह के दौरान नागपुर जाने वाले यात्रियों के आंकड़े भी उपलब्ध कराएं हैं।
विज्ञापन


दरअसल, नकदी संकट से जूझ रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने पिछले कुछ दिनों के दौरान तमाम शहरों की उड़ान बंद की है। इसी क्रम में अब जेट ने अप्रैल माह में प्रयागराज से लखनऊ, पटना, इंदौर और नागपुर की फ्लाइट बंद कर दी है। पिछले वर्ष 14 जून को ही जेट एयरवेज ने पीएम मोदी की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम ‘उड़ान’ योजना के तहत प्रयागराज  से लखनऊ, पटना की उड़ान शुरू की थी। इसके बाद 16 जून को इंदौर, नागपुर की उड़ान शुरू की गई। चारों ही शहरों के लिए सप्ताह में तीन-तीन फ्लाइट संचालित हो रही थी। लखनऊ और पटना के मुकाबले जेट एयरवेज को इंदौर और नागपुर के लिए अच्छी संख्या में यात्री मिल रहे थे।
विज्ञापन


जेट की ओर से पहले इन फ्लाइट का संचालन पांच मई तक के लिए बंद किया गया था, लेकिन अब इस बात की उम्मीद कम हैं कि इन शहरों के लिए कंपनी फिर दोबारा फ्लाइट शुरू करे। फ्लाइट बंद होने से यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रदेश सरकार के उड्डयन विभाग ने इंडिगो से संपर्क साधा है। सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से नागपुर, इंदौर की फ्लाइट शुरू करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इंडिगो से बात की जा रही है। उन्होंने नागपुर के लिए प्रयागराज  से काफी यात्री जाते हैं। इस वजह से अभी नागपुर के लिए फ्लाइट शुरू करवाने की बात चल रही है। उम्मीद है नागपुर के लिए फ्लाइट शुरू हो जाए। इसके बाद इंदौर के लिए भी प्रयास किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री नंदी के मुताबिक अगले माह इंडिगो कोलकाता और रायपुर की भी सीधी फ्लाइट प्रयागराज से शुरू कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed