फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indian Railways to hike train fares from July 1

Railway Fare Hike: यात्रीगण ध्यान दें... आज से दिल्ली का 10, मुंबई का 30 तो बंगलूरू 45 रुपये बढ़ जाएगा किराया

Tue, 01 Jul 2025 12:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज।
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज। Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 01 Jul 2025 12:03 AM IST
सार

प्रयागराज से मुंबई के लिए एसी क्लास की सभी श्रेणियों में यात्रियों को 30 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। वहीं बंगलूरू के लिए वर्तमान में लग रहे किराये में 45 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
Indian Railways to hike train fares from July 1
Train Demo - फोटो : Freepik

विस्तार

ट्रेनों में लंबी दूरी का सफर एक जुलाई से महंगा होने जा रहा है। मंगलवार से टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। नए नियमों के अनुसार, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन-एसी क्लास के किराये में एक पैसे और सभी एसी क्लास के किराये में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। यानी आपको रेल टिकट खरीदने के लिए अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


प्रयागराज से मुंबई के लिए एसी क्लास की सभी श्रेणियों में यात्रियों को 30 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। वहीं बंगलूरू के लिए वर्तमान में लग रहे किराये में 45 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, रेलवे ने उन यात्रियों को राहत दी है, जो मासिक सीजन टिकट पर यात्रा करते हैं। रेलवे ने दैनिक यात्रियों के हित में उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकटों के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा 500 किलोमीटर तक साधारण द्वितीय श्रेणी के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे अधिक दूरी के लिए टिकट की कीमतों में आधा पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। सोमवार की शाम रेलवे बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) में सोमवार की देर शाम तक इसे फायर नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली काशी एक्सप्रेस की बात करें तो वर्तमान में इसके थर्ड एसी से वहां का किराया 1545 रुपये है जो अब बढ़कर 1575 रुपये हो जाएगा। इसी तरह नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 1020 की जगह 1030 रुपये चुकाने होंगे। फिलहाल क्रिस में किराया फायर होने का लोगों को इंतजार है। उसके बाद ही वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

प्रयागराज से प्रमुख शहरों का आज से संभावित किराया

स्टेशन का नाम : स्लीपर : एसी थर्ड : एसी टू : एसी फर्स्ट
मुंबई : 590 : 1575 : 2265 : 3815
चेन्नई : 805 : 2095 : 3000 : 5090
बंगलूरू : 870 : 2250 : 3250 : 5510
अहमदाबाद : 575 : 1535 : 2215 : 3720
जम्मूतवी : 580 : 1510 : 2145 : 3615
गुवाहाटी : 610 : 1565 : 2225 : 3735
भुवनेश्वर : 575 : 1495 : 2125 : 3570
रामेश्वरम : 940 : 2385 : 3465 : उपलब्ध नहीं
नई दिल्ली : 395 : 1030 : 1440 : 2400
पुणे : 640: 1680 : 2390 : उपलब्ध नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed