फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   indian institute of information technology

देश के कोने-कोने में बैठे छात्र-छात्राएं ऑनलाइन करेंगे पढ़ाई

Wed, 29 Jul 2020 09:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
indian institute of information technology
indian institute of information technology
ट्रिपलआईटी में आज से ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं, संस्थान की ओर से तैयारी पूरी
विज्ञापन

प्रयागराज। ट्रिपलआईटी में 30 जुलाई से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। नए सत्र में नवप्रवेशियों को छोड़कर सभी पुराने सत्र की कक्षाएं ऑनलाइल मोड पर बृहस्पतिवार से ही शुरू हो जाएंगी। संस्थान की ओर से ऑनलाइन मोड पर शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। संस्थान के निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने बताया कि कोरोना संकट की इस घड़ी में भी हम समस्याओं के बाद भी अपने तय शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार कक्षाएं शुरू कर रहे हैं। संस्थान की ओर से दो सप्ताह पहले ही ऑनलाइन कक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।

संस्थान की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि भारत सरकार, एमएचआरडी और जिला प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन के बारे में मंत्रालय को जानकारी दे दी गई है। निदेशक का कहना है कि शिक्षण कार्य को पूरा करने के लिए यदि प्रयोगशाला और व्यवहारिक प्रदर्शन की आवश्यकता है तो उसका एक वीडियो बनाकर शिक्षक अपलोड कर सकते हैं। निदेशक ने कहा कि संस्थान के कोई भी संकाय सदस्य या कर्मचारी जो परिसर के बाहर से आते है यदि कोविड संकट में स्थानीय प्रशासन से उस स्थान से बाहर निकलने की अनुमति नहीं मिल रही है, तो स्थिति को संबंधित विभाग प्रमुखों अथवा कुलसचिव को बताना होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed