{"_id":"65488f4ce9f17ca82c05f1f6","slug":"indian-and-foreign-dogs-created-a-stir-won-awards-german-shepherds-were-seen-the-most-in-the-show-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dog Show : देशी-विदेशी डॉग्स ने बिखेरा जलवा, जीते पुरस्कार, शो में सबसे ज्यादा जर्मन शेफर्ड नजर आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dog Show : देशी-विदेशी डॉग्स ने बिखेरा जलवा, जीते पुरस्कार, शो में सबसे ज्यादा जर्मन शेफर्ड नजर आए
Mon, 06 Nov 2023 12:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:31 PM IST
सार
लेब्रा से लेकर बीगल, सेंट बर्नार्ड, अफगान हाउंड, हस्की, विभिन्न नस्लों के पूडल, डैश हाउंड, अमेरिकन कॉकर स्पैनियल, ग्रेट डेन आदि ने भी सभी को अपनी अदाओं से रोमांचित किया।
विज्ञापन
छावनी परिषद डॉग शो का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
द केनल क्लब ऑफ इंडिया से संबद्ध इलाहाबाद केनल क्लब की ओर से रविवार को छावनी परिसर में स्थित मैदान में डॉग शो का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में देशी-विदेशी नस्ल के डॉग्स ने हिस्सा लिया। शो में सबसे ज्यादा जर्मन शेफर्ड नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा लेब्रा से लेकर बीगल, सेंट बर्नार्ड, अफगान हाउंड, हस्की, विभिन्न नस्लों के पूडल, डैश हाउंड, अमेरिकन कॉकर स्पैनियल, ग्रेट डेन आदि ने भी सभी को अपनी अदाओं से रोमांचित किया। शो में लखनऊ के सिद्धांत शर्मा के डॉग जर्मन शेफर्ड ने पहला, कोलकाता के उषाशी बसक के डॉबरमैन ने दूसरा, लखनऊ के सिद्धार्थ शर्मा के जर्मन शेफर्ड ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, बेस्ट बी-वन में कोलकाता की ऊषा के डॉबरमैन और कोलकाता के बापी साहा के बीगल ने बाजी मारी।
विज्ञापन
बेस्ट पपी वर्ग में पंजाब के किरणदीप और पंजाब के करमजीत के डॉग्स ने अवार्ड जीता। ताइवान के लाई चुंग चांग की निगरानी में हुए शो में दिल्ली के संजय दुग्गल, लखनऊ के सिद्धार्थ शर्मा, आगरा के शत्रुघ्न दुबे, कोलकाता के नोएल गिल्बर्ड, प्रतीक बनर्जी, बप्पी साहा और अमित कुमार के डॉग्स ने लोगों को आकर्षित किया और पुरस्कार जीता। इसके अलावा प्रयागराज के दिग्विजय गुप्ता के दारा ने बेस्ट इंडियन ब्रीड का खिताब अपने नाम किया।