फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   india china news in hindi: Sages boil, Naga sadhus will travel to Galvan valley for the sake of the country

संतों में उबाल, देश की खातिर गलवान घाटी कूच करेंगे नागा साधु

Thu, 18 Jun 2020 06:21 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Jun 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
india china news in hindi: Sages boil, Naga sadhus will travel to Galvan valley for the sake of the country
prayagraj news: Narendra Giri - फोटो : prayagraj

लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों की हरकत पर साधु-संतों में भी उबाल है। साधु-संतों की शीर्ष संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से अपील की कि चीन को उसकी ही भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।

विज्ञापन


अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि अब 1962 जैसी स्थितियों से देश बहुत आगे निकल चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना सीमा की रक्षा करने में सक्षम है। लेकिन, फिर भी जरूरत पड़ी तो धर्म की रक्षा करने वाले नागा साधु भी देश की सीमा की रक्षा के लिए गलवान घाटी कूच करेंगे।

विज्ञापन

india china news in hindi: Sages boil, Naga sadhus will travel to Galvan valley for the sake of the country
narendra giri

महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि नागा संन्यासियों को सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए शास्त्र की शिक्षा के साथ ही साथ देश की सीमाओं की रक्षा के लिए शस्त्र की भी शिक्षा दी जाती है। लेकिन,आजादी के बाद देश की सरहद की रक्षा भारतीय सेना बखूबी कर रही है। ऐसे में अखाड़ों के नागा संयासी अपने मठ -मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ धर्म प्रचार में लगे हैं।

परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि नागा संन्यासियों के लिए देश सर्वोपरि है और धर्म उसके बाद में। ऐसे में अगर देश को जरुरत पड़ी तो सरकार के एक इशारे पर लाखों की तादात में नागा संन्यासी भी देश की सीमा की हिफाजत के लिए कूच करेंगे। महंत नरेन्द्र गिरि ने कहा कि साधु -संत शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को साहस प्रदान करने के लिए लगातार भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन

india china news in hindi: Sages boil, Naga sadhus will travel to Galvan valley for the sake of the country
श्रीमहंत नरेंद्र गिरी
इसके साथ ही बड़े हनुमान के दरबार में हनुमान चालीसा का भी पाठ किया जा रहा है, ताकि सेना को हनुमान जी की तरह देश के दुश्मनों से लड़ने के लिए शक्ति मिल सके।

अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि ने कहा कि सेना के हौसले बुलंद हैं और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। ऐसे में चीन बौखलाया हुआ है और विश्व गुरु बनने जा रहे भारत को अस्थिर करने की कोशिशों में जुटा है। लेकिन सेना चीन के नापाक मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed