निर्दलीय प्रत्याशी ने जबरन कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जा पर थाने में दी तहरीर
- एक स्थानीय नेता पर लगाया जबरन प्रत्याशी बनाने का आरोप, थाने में एफआईआर के लिए दी गई तहरीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोरांव थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर तालू के अब्दालपुर निवासी रिजवान पुत्र मो. इरशाद ने सोरांव थाना में तहरीर देकर कहा है कि वह मऊआइमा के वार्ड नंबर 39 से जिला पंचायत सदस्य का निर्दल प्रत्याशी है और पर्चा भी दाखिल कर चुका है। रविवार को उसे समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि उसे कांग्रेस से जिला पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। उसे बदनाम करने के लिए कांग्रेस के एक स्थानीय नेता के द्वारा इस तरह का कार्य किया गया है।
आरोप लगाया कि जब उसने इस संबंध में संबंधित नेता से पूछताछ की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। चेतावनी दी गई कि अगर वह कांग्रेस से चुनाव नहीं लड़ा तो उसे जान से मार दिया जाएगा। उसने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।