फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indecent comment about Union Minister on Facebook, LJP leader files case

Prayagraj : केंद्रीय मंत्री के बारे में फेसबुक पर अभद्र कमेंट, लोजपा नेता ने दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 02 Jul 2024 05:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Jul 2024 05:45 AM IST
सार

आशीष पासवान कुलमई, करछना के रहने वाले हैं। वह प्रदेश अध्यक्ष, अधिवक्ता प्रकोष्ठ लोजपा भी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, कैबिनेट मंत्री भारत सरकार के ऊपर फेसबुक पर संदीप अम्बेडकर नाम का यूजर अभद्र कमेंट कर रहा है।

विज्ञापन
Indecent comment about Union Minister on Facebook, LJP leader files case
चिराग पासवान। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बारे में फेसबुक पर अभद्र कमेंट करने का मामला सामने आया है। पार्टी पदाधिकारी की ओर से कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर संबंधित अकाउंट संचालक पर मानहानि समेत अन्य आरोप में केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

आशीष पासवान कुलमई, करछना के रहने वाले हैं। वह प्रदेश अध्यक्ष, अधिवक्ता प्रकोष्ठ लोजपा भी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, कैबिनेट मंत्री भारत सरकार के ऊपर फेसबुक पर संदीप अम्बेडकर नाम का यूजर अभद्र कमेंट कर रहा है। उनके बारे में तमाम अनर्गल बातें लिख रहा है और जातिगत टिप्पणियां भी कर रहा है।

विज्ञापन


वादी का कहना है कि केंद्रीय मंत्री की छवि धूमिल करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। उनकी तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने मानहानि, धमकी देने व आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है। एसीपी राजीव कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के बारे में पता चला है कि वह फूलपुर का रहने वाला है। फिलहाल उसने अपने फेसबुक अकाउंट से संबधित पोस्ट डिलीट कर दी है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed